{"_id":"576abe7e4f1c1b5964b48938","slug":"ccsu-another-chance-applications-till-july-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU: एक और मौका, 18 जुलाई तक आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CCSU: एक और मौका, 18 जुलाई तक आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी कॉलेजों के ऐसे छात्र-छात्राओं को जिन्होंने मुख्य परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं और मौखिक साक्षात्कार छोड़ दिया था उन्हें अब एक आखिरी मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी फीस के रूप में 1500 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। दरअसल, कुछ छात्र-छात्राएं उपस्थित नहीं हो पाए थे। कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी से गुहार लगाई थी कि उनकी प्रायोगिक परीक्षा और मौखिक साक्षात्कार करा दिया जाए।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ने ऐसे छात्र-छात्राओं के आवेदनों पर विचार करते हुए उन्हें मौका दे दिया है। अब छात्र-छात्राओं के लिए यूनिवर्सिटी ने 18 जुलाई 2016 तक आवेदन और उपस्थिति पत्र कॉलेज द्वारा सत्यापित कराकर यूनिवर्सिटी के गोपनीय विभाग की 40 नंबर खिड़की पर जमा करानी होगी। साथ ही, यूनिवर्सिटी परिसर के इलाहाबाद बैंक में 1500 रुपये भी जमा करने होंगे।
विज्ञापन