{"_id":"5797c1a64f1c1b356421f348","slug":"ccsreleased-the-fifth-cut-off-three-will-run-until-august-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू ने जारी की पांचवी कटऑफ, तीन अगस्त तक चलेंगे दाखिले ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू ने जारी की पांचवी कटऑफ, तीन अगस्त तक चलेंगे दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन
- फोटो : फाइल फोटो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने राजकीय व एडेड कॉलेजों के स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए मंगलवार को पांचवीं कटऑफ जारी कर दी।
विज्ञापन
इस कटऑफ के दाखिले तीन अगस्त तक चलेंगे। चौथी कटऑफ लिस्ट के मुकाबले पांचवीं में मामूली गिरावट आई है। इस कटऑफ में जिन अभ्यर्थियों का नाम है, वे सुबह 10 बजे से कॉलेज में जाकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
दाखिले के दौरान अभ्यर्थी को सारे प्रमाणपत्र व दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है। मूल प्रमाणपत्रों की जांच के बाद ही अभ्यर्थी को दाखिला दिया जाएगा। सीसीएसयू ने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे दाखिले से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी के प्रमाणपत्र की बारीकी से जांच कर लें।
विज्ञापन
उसके बाद ही दाखिला दें। दरअसल, पिछली बार कई अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों में हेरफेर कर दाखिला ले लिया था। जो विश्वविद्यालय की जांच में सामने आया था। इसलिए इस बार पहले से ही सावधानी बरती जा रही है।