{"_id":"578fcc094f1c1bed3ac4b458","slug":"ccs-today-will-issue-fourth-merit-will-be-held-22-23-admissions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू आज जारी करेगी चौथी मेरिट, 22-23 को होंगे दाखिले ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू आज जारी करेगी चौथी मेरिट, 22-23 को होंगे दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
दाखिला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू से संबंधित कॉलेज में तीन मेरिटों के बाद यूजी की आधी सीटें ही भर पाई हैं। बुधवार को तीसरी मेरिट का अंतिम दिन था। अब तक 18688 छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विवि बृहस्पतिवार को चौथी मेरिट जारी करेगा। नौ जिलों के एडेड व राजकीय कॉलेजों में 22 व 23 जुलाई को प्रवेश होंगे। विवि से संबद्ध नौ जिलों के एडेड व राजकीय कालेजों में स्नातक की 37472 सीटें है, जिसमें से तीसरे मेरिट के बाद 18688 सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन
4051 सीटें अकेले मेरठ के कालेजों में भरी गई हैं। सबसे ज्यादा दाखिले बीए में हुए हैं। दोनों मंडलों के नौ जिलों में बीए में 10707 एडमिशन हुए हैं। मेरठ में 2250 छात्र-छात्राओं ने बीए में दाखिला लिया है।
विज्ञापन
सबसे कम एडमिशन बीएससी एग्रीकल्चर में हुए हैं। विवि के कार्य क्षेत्र में आने वाले कॉलेजों में 525 दाखिले हुए हैं, जिनमें से 45 मेरठ के हैं। बीएससी होम साइंस की सभी सीटें भर चुकी हैं। विवि से संबंधित कॉलेजों में होम साइंस की मात्र 60 सीटें हैं।
डाउन होगी मेरिट
तीसरी मेरिट करीब तीन प्रतिशत नीचे गई थी। उम्मीद है कि चौथी मेरिट और भी नीचे जाएगी। इससे कम प्रतिशत वाले छात्रों को दाखिले का मौका मिलेगा। साइंस स्ट्रीम में भी मेरिट नीचे जाने की उम्मीद है।