{"_id":"575c59e74f1c1b8c1b9c594e","slug":"ccs-a-day-before-the-exam-will-be-able-to-submit-the-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएस: परीक्षा से एक दिन पहले भी जमा कर सकेंगे फार्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएस: परीक्षा से एक दिन पहले भी जमा कर सकेंगे फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह (सीसीएस) यूनिवर्सिटी ने छात्रों को एक और तोहफा दिया है। अब छात्र परीक्षा फार्म को एग्जाम से ठीक एक दिन पहले तक भी जमा कर सकेंगे। इस व्यवस्था को आठ साल बाद फिर से लागू किया गया है। हालांकि इसके लिए छात्रों को अतिरिक्त फीस जरूर देनी पडे़गी।
विज्ञापन
दरअसल, यूनिवर्सिटी में करीब आठ साल पहले व्यवस्था थी कि परीक्षा होने से एक दिन पहले तक परीक्षा फार्म जमा किया जा सकता था और उसी दिन अतिरिक्त फीस जमा करके तुरंत ही प्रवेश पत्र भी हासिल कर लिया जाता था। मगर यूनिवर्सिटी ने किन्हीं कारणों के चलते इस व्यवस्था को बंद कर दिया था। अब यूनिवर्सिटी ने इस बात पर विचार किया तो पाया कि इससे कुछ छात्रों को नुकसान हो रहा है। इसलिए यूनिवर्सिटी ने इस बार इस नियम को फिर से लागू कर दिया है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी प्रवक्ता के मुताबिक वर्ष-2017 की मुख्य परीक्षाएं एक मार्च से होनी निर्धारित की गई हैं और कॉलेजों में 18 से 20 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भरवाए जाएंगे। इस तिथि तक छात्रों को निर्धारित परीक्षा शुल्क ही देना होगा। अगर इस तारीख को फार्म भरने से छात्र चूक जाते हैं तो परीक्षा से एक दिन पूर्व तक छात्र फार्म जाम करा सकेंगे लेकिन यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित फीस करीब पांच हजार रुपये जमा करने होंगे, उसी के बाद फार्म को स्वीकार किया जा सकेगा।
विज्ञापन