फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Begin the process of enrollment of students in colleges

कॉलेजों में छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Fri, 30 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 30 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Begin the process of enrollment of students in colleges
स्टूडेंट - फोटो : Demo pic

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय(एकेटीयू) से संबद्ध कॉलेजों में छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध कॉलेजों को आठ अक्तूबर तक सभी प्रवेशित छात्रों का नामांकन पूरा करने के सख्त दिशा-निर्देश जारी किया है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में दाखिला लेने पर छात्रों के  नामांकन की व्यवस्था है। नामांकन के दौरान विश्वविद्यालय स्तर पर दाखिला लेने वाले छात्रों के दस्तावेजों की जांच की जाती है। 
विज्ञापन


वर्तमान सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों (सामान्य, ओबीसी और अल्पसंख्यक) का नामांकन किए बिना ही 20 सितंबर से परीक्षा फॉर्म भरवाए जाने लगे थे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि संस्थान द्वारा छात्र-छात्राओं के नामांकन से संबंधित सभी सूचनाएं व अभिलेख विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कराते हुए निदेशक डिजिटल हस्ताक्षर करके वेबसाइट पर सबमिट कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अगर निर्धारित अवधि में नामांकन से संबंधित कोई सूचना अपूर्ण रहती है तो इस दशा में इसकी पूरी जिम्मेदारी संस्थान की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed