फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BCA 127 failed, demand rose again to check Copy

बीसीए में 127 फेल, दोबारा कॉपी जांचने की उठी मांग

Thu, 15 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 15 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
BCA 127 failed, demand rose again to check Copy
परीक्षा - फोटो : demo pic

बीसीए पाठ्यक्रम के दूसरे सेमेस्टर में शहर के पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के 127 छात्र फेल हो गए हैं। 

विज्ञापन


महज पांच छात्र ही पास हो पाए हैं। खराब रिजल्ट आने पर अब महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के मार्किंग सिस्टम पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। 

इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को कॉलेज के छात्रों ने एनएसयूआई के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्या बिमला बिश्नोई को वाइस चांसलर के नाम ज्ञापन सौंप छात्रों ने दोबारा से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की मांग उठाई। 

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कृष्ण अत्री ने कहा कि 132 में से 127 छात्र-छात्राओं को फेल किया गया है। कई विद्यार्थियों के विषयों में शून्य अंक हैं। 

विश्वविद्यालय इस तरह छात्र छात्राओं को फेल कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी गलती हुई है। पुन: जांच होने से छात्रों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन


एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर छात्रों के भविष्य पर ध्यान देने का आग्रह किया। कॉलेज परिसर में इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed