फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bachelor examination form to be filled in November, directed all colleges

नवंबर में भरे जाएंगे स्नातक के परीक्षा फार्म, सभी कॉलेजों का निर्देश

Tue, 18 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 18 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bachelor examination form to be filled in November, directed all colleges

सीसीएसयू की ओर से सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि स्नातक प्रथम वर्ष का परीक्षा फार्म भरने के लिए कॉलेजों के छात्रों को सूचना दे दी जाए। 

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रोफेसनल कोर्स के छात्रों के सेमेस्टर परीक्षा फार्म भी पहले सप्ताह में ही भरवाएं जाएंगे। इसके बाद द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन की मानें तो कई बार छात्रों की ओर से परीक्षा फार्म में गलती कर दी जाती है और उसे दूर करने के लिए परीक्षाएं भी लेट होने लगती है, मगर इस बार नवंबर में ही परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे, जिससे समय से उनकी चेकिंग की जा सके और परीक्षा भी समय से हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रिजल्ट जल्दी तैयार कराकर नया शैक्षिक सत्र भी जल्द शुरू किया जा सकेगा। उधर, सीसीएसयू की ओर से बीएड 2015-2016 की परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूनिवर्सिटी की ओर से जिन संस्थानों के रिजल्ट जारी किए गए हैं उनके कोड नंबर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed