{"_id":"576434a04f1c1ba83b11b884","slug":"application-in-visual-and-performing-arts-to-june-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"21 जून तक विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स में करें आवदेन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
21 जून तक विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स में करें आवदेन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय(मदवि) के फैकल्टी ऑफ विजुअल एंड परफोर्मिंग आर्ट्स में शैक्षणिक सत्र 2016 2017 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मदवि के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि फैकल्टी के विजुअल आर्ट्स विभाग में एमए (फाइन आर्ट्स)-ड्राइंग एंड पेंटिंग दो वर्षीय पाठ्यक्रम में 15 सीटें और छह वर्षीय समेकित मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (पेंटिंग) में 15 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
संगीत विभाग में दो वर्षीय एमए (संगीत) गायन में 15 सीटें और एमए (संगीत) वादन में 15 सीटें उपलब्ध हैं। संगीत विभाग में डिप्लोमा कोर्स इन हारमोनियम व डिप्लोमा कोर्स इन तबला में 20-20 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21जून है। प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी मदवि वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन