{"_id":"57c8344b4f1c1b50212cb246","slug":"aktu-will-held-job-fair-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू नवंबर में कराएगा रोजगार मेले का आयोजन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू नवंबर में कराएगा रोजगार मेले का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
जाॅब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू ने इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों को प्लेसमेंट के लिए नवंबर में नोएडा स्थित कैंपस में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है और अक्तूबर से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी रोजगार मेला हर तीन माह में कराने की तैयारी कर रही है। पहली बार लखनऊ और नोएडा में मेले का आयोजन होगा उसके बाद अन्य जिलों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, एकेटीयू से संबंधित कॉलेजों में प्लेसमेंट को लेकर पिछले तीन साल से दाखिलों में कमी आई है। इसके चलते कुछ कॉलेजों ने इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स यूनिवर्सिटी को सरेंडर भी कर दिए हैं।
विज्ञापन
इन सभी बातों को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने प्लेसमेंट की बागडोर कॉलेजों के हाथ में न देकर स्वयं थाम ली है। एकेटीयू अब हर तीन माह में एक पूल कैंप का आयोजन करेगी और इसमें लखनऊ और नोएडा को प्राथमिकता पर रखा गया है।
सबसे पहले दो रोजगार मेले इन्हीं शहरों में स्थित एकेटीयू परिसर में आयोजित किए जाएंगे। इसकी पूरी जानकारी एकेटीयू की वेबसाइट और पोर्टल पर छात्रों को दी जाएगी।
छात्रों को रोजगार मेले में कामयाब करने के लिए कॉलेज साक्षात्कार की तैयारी भी स्वयं ही कराएंगे। एकेटीयू कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने बताया कि पुराने छात्रों को भी रोजगार मेले में बुलाने की तैयारी की जा रही है मगर अभी उनके लिए कोई रणनीति तैयार नहीं हो पाई है।
जल्द ही इस पर भी निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी छात्रों को रोजगार मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शिक्षा में सुधार के साथ-साथ कंपनियों से भी करार कर रही है।