फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AKTU will have help desk for students

एकेटीयू बनवाएगी कॉलेजों में छात्रों के लिए हेल्प डेस्क

Mon, 22 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 22 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
AKTU will have help desk for students

एकेटीयू की ओर से प्रदेशभर के कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वह अपने परिसर में छात्रों की समस्याओं के लिए हेल्प डेस्क बनाए। छात्रों की डिग्री, अंक पत्र समेत अन्य जो भी परेशानी है उन सभी को लेकर यूनिवर्सिटी पहुंचाए।

विज्ञापन


जिससे उनको दूर कराया जा सकें और छात्र भी परेशान न हो पाए। बड़ी बात यह है कि इन समस्याओं को 24 घंटे में दूर किया जाएगा या फिर छात्र को मैसेज के माध्यम से बताया जाएगा कि उनकी समस्या में दो दिन या एक सप्ताह लगेगा।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले माह एकेटीयू की ओर से नोएडा के सेक्टर-62 स्थित कैंपस में छात्रों की समस्याओं को दूर कराने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें छात्रों की अधिक संख्या हो गई तो इस समस्या पर यूनिवर्सिटी के आला अफसरों ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक ने बताया कि सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने संस्थान में एक हेल्प डेस्क बनाएं और छात्रों की समस्याओं को वहीं पर दर्ज कराते हुए ई-मेल के माध्यम से यूनिवर्सिटी को भेजा जाएगा। 

छात्रों की समस्या को 24 घंटे में दूर करना होगा या फिर यह बताना होगा कि उनकी समस्याओं को कितने समय में हल कर दिया जाएगा। इसका छात्र केपास यूनिवर्सिटी से मैसेज भेजा जाएगा। 

हेल्प डेस्क पर जो समस्या दर्ज होगी वह सीधे भी यूनिवर्सिटी में दर्ज होती रहेगी। हेल्प डेस्क से एक कोड दिया जाएगा जिसके आधार पर छात्र अपने शिकायत का स्तर जान सकेगा।

सीसीएसयू कर चुका है पहले ही शुरूआत
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने पिछले माह ही इस तरह की शुरूआत कर चुका है। यूनिवर्सिटी के पास छात्र और अभिभावकों की संख्या शिकायतों को लेकर लगातार बढ़ रही थी।


लोगों की संख्या को देखते हुए कुलपति ने सभी कॉलेजों को अपने-अपने संस्थान में एक पदाधिकारी नियुक्त करके छात्रों की शिकायतों को लेकर लेटरहेड के साथ सीसीएसयू में भेजेंगे। जिससे शिकायत का निस्तारण किया जा सकेगा और छात्र एवं अभिभावक परेशान भी नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed