फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AKTU: results of the fourth phase of the counseling till 28th

एकेटीयू : 28 को चौथे चरण की काउंसलिंग के परिणाम

Sat, 23 Jul 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 23 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
AKTU: results of the fourth phase of the counseling till 28th

एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से चल रही चौथे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के परिणाम 28 जुलाई को घोषित होंगे। इसके बाद छात्रों के पास सीट सुनिश्चित कराने के लिए 30 जुलाई तक का समय होगा।

विज्ञापन


प्रदेश के इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) के चौथे चरण की काउंसलिंग में अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग की बची सीटों को सामान्य वर्ग में बदल दिया जाएगा। वहीं, सामान्य वर्ग के नियमानुसार ही दाखिला होगा। चौथे चरण की काउंसलिंग के लिए वही अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकते हैं, जिन्होंने पहले, दूसरे व तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण नहीं किया है।
विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थियों को यूपीएसईई की वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर पंजीकरण करना होगा। दूसरे चरण में पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क बीस हजार रुपये रखा गया है। वहीं, एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पंजीकरण शुल्क के रूप में बारह हजार रुपये जमा करने होंगे। दाखिले के दौरान पंजीकरण शुल्क फीस में से कम हो जाएगी। अभ्यर्थियों को 24 जुलाई तक सीट सुनिश्चित करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed