{"_id":"57ffc1944f1c1b6e52291034","slug":"aktu-all-colleges-will-be-e-research-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू के सभी कॉलेजों में बनेंगे ई-रिसर्च लैब","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू के सभी कॉलेजों में बनेंगे ई-रिसर्च लैब
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू ने इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों को नवंबर से विशेष शोध केंद्र (ई-रिसर्च लैब) का निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया है। इस आधुनिकतम तकनीक से छात्रों को रोजगार, उद्यमियों की समस्याओं का निवारण और कॉलेजों की सीटें पूरी हो सकेंगी।
विज्ञापन
हर कॉलेज में शोध केंद्र स्थापित कराने के बाद उन्हें एकेटीयू से जोड़ा जाएगा। इसके बाद एकेटीयू के माध्यम से प्रदेश भर के कॉलेज आपस में इंटरनेट से जुड़ सकेंगे। ऐसे में किसी भी कॉलेज के छात्र दूसरे कॉलेज के छात्रों और प्रोफेसरों द्वारा किए गए शोध का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने बताया कि ई-रिसर्च लैब बनने से प्रदेश भर के छात्रों का तकनीकी ज्ञान बढ़ेगा। सीनियर प्रोफेसरों से भी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन