{"_id":"57b5679c4f1c1bd0596ebe5f","slug":"aktu-accused-of-not-acting-against-colleges-teachers-will-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू पर भी कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप, शिक्षक जाएंगे कोर्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू पर भी कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप, शिक्षक जाएंगे कोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू से संबंद्ध कॉलेजों द्वारा नौकरी से बाहर किए गए शिक्षकों ने एक मंच पर आकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। करीब 200 शिक्षक एकत्र हो गए हैं और जल्द ही हाईकोर्ट में कॉलेजों के खिलाफ याचिका दायर करेंगे।
साथ ही यूनिवर्सिटी द्वारा कोई कठोर कदम न उठाने पर एकेटीयू को भी पार्टी बनाने पर विचार किया जा रहा है। दरअसल, एकेटीयू से संबंद्घ कॉलेजों ने शैक्षिक सत्र की शुरुआत से पहले तो शिक्षकों को काफी शिक्षित बताया था।
मगर जब यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों का सत्यापन कर लिया तो उसके बाद से प्रदेश भर के दर्जनों कॉलेजों ने 500 से अधिक शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन
शिक्षकों की ओर से इस मामले की शिकायत एकेटीयू से भी की, लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हो सका। दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यूनिवर्सिटी की ओर से कॉलेजों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
अब शिक्षकों का सब्र टूट गया है और उन्होंने हाईकोर्ट की शरण में जाने का निर्णय लिया है। अगले सप्ताह कॉलेजों से बाहर किए गए करीब 200 शिक्षक हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की योजना बना रहा है।