फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   after first cutt of last day of filing admission for on Friday

पहली कट ऑफ लिस्ट के दाखिले का शुक्रवार को अंतिम दिन

Fri, 08 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
after first cutt of last day of filing admission for on Friday

ईद की छुट्टी होने के बावजूद शहर के कॉलेजों में एडमिशन काउंटर खुले रहे। पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिला लेने वाले छात्रों की तादाद बेहद कम दिखी। बैंकों का अवकाश होने के कारण फीस जमा नहीं हो सकी। वहीं, पहली कट ऑफ लिस्ट के दाखिले का शुक्रवार को अंतिम दिन है। ऐसे में कॉलेजों और बैंकों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। अंतिम दिन दाखिले से चूके तो फिर सीटें खाली रहने पर ही मौका मिलेगा।

विज्ञापन


शनिवार को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद पहली कट ऑफ वाले छात्रों का दाखिला नहीं दिया जाएगा। उन्हें अंतिम कट ऑफ का इंतजार करना होगा। दरअसल, मंगलवार को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की गई थी, जिसके तहत 8 जुलाई तक बैंकों में फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना है। पहली कट ऑफ के आधार पर बुधवार तक दस फीसदी दाखिले हो चुके थे। बृहस्पतिवार को ईद की छुट्टी होने के बावजूद कॉलेजों में एडमिशन काउंटर खुले रहे, लेकिन दाखिले लेने वाले छात्रों की तादाद काफी कम थी। ऐसे में शुक्रवार यानी 9 जुलाई को अंतिम दिन दाखिले के लिए भीड़ उमड़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


नेहरू कॉलेज की प्रधानाचार्य विमला विश्नोई ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण दाखिले नहीं हुए, लेकिन आज अधिक दाखिले होने का अनुमान है। आखिरी दिन है, ऐसे में विद्यार्थियों की भीड़ भी अधिक रहेगी। उनका समय खराब न हो, इसके लिए स्टाफ बढ़ाया गया है। जल्द से जल्द विद्यार्थियों को फीस जमा करने की पर्ची दी जाएगी। उन्होंने बताया की शाम 4 बजे तक विद्यार्थी फीस जमा कर सकते हैं। शनिवार को दूसरी कट ऑफ जारी होगी, इसके बाद उन्हें दाखिला नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में बदल सकेंगे कोर्स
अगर छात्रों को दाखिला लेने के बाद ऐसा लगता है कि वह उस विषय की पढ़ाई नहीं कर सकते हैं या कोर्स ही बेहतर नहीं है, तो वह एक महीने के अंदर कोर्स बदल सकते हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें उसी कोर्स में दाखिला मिल सकता है जिस कोर्स में सीटें खाली होगी। इसके अलावा यदि छात्र कॉलेज भी बदलना चाहता है तो वह माईग्रेशन के लेकर कॉलेज बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed