{"_id":"578008664f1c1bca497f9cb7","slug":"action-against-schools-who-runnig-without-recognition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता लिए बिना चल रहे स्कूलों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मान्यता लिए बिना चल रहे स्कूलों पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 09 Jul 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार से मान्यता प्राप्त होने का इंतजार कर रहे स्कूल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2016-17 में पहली बार मान्यता के लिए स्कूल संबंधित कागजात पूरा कर 31 अगस्त तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, जिन स्कूलों ने मान्यता का नवीनीकरण अब तक नहीं कराया है और स्कूल चल रहे हैं वे भी तय समय सीमा में आवेदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करा दें।
विज्ञापन
जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2015-16 में मान्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है, लेकिन तय शर्तें न पूरी करने पर आवेदन निरस्त कर दिया गया है। अब दोबारा आवेदन करना होगा। डीएम ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को किसी भी कीमत पर न चलने देने की चेतावनी दी। अगर बिना मान्यता के स्कूल चलते पाए गए तो उनके प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन