फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A trial took place under Rule 134, the draw will be held 55 per cent of those

नियम 134ए के तहत हुई परीक्षा, 55 प्रतिशत अंक वालों का निकाला जाएगा ड्रॉ

Mon, 04 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
A trial took place under Rule 134, the draw will be held 55 per cent of those
परीक्षा देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

134ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए रविवार को जिले में लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। 

विज्ञापन

तीन परीक्षा केंद्रों पर 190 बच्चों ने लिखित परीक्षा दी। जबकि आवेदन करने वालों की संख्या 363 थी।

परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र वर्मा और उप जिला शिक्षा अधिकारी रमेशचंद शर्मा ने केंद्रों का निरीक्षण किया। दरसअल, शिक्षा विभाग के नियम 134ए के तहत ईडब्ल्यूएस श्रेणी के बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला देने का प्रावधान है।
विज्ञापन


नियम के अंतर्गत एक मई को 384 बच्चों ने परीक्षा दी थी। उस समय अभिभावकों ने आरोप लगाया कि अकारण ही उनके बच्चों के फार्म रद्द कर दिए गए। अभिभावकों ने इसके खिलाफ आंदोलन भी किया। जिसके कारण प्रदेश सरकार ने रविवार को फिर बच्चों की लिखित परीक्षा आयोजित कर दाखिला दिलवाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परीक्षा में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का 7 जुलाई ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ के बाद बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। रविवार सुबह 9 बजे बल्लभगढ़ खंड के राजकीय उच्च विद्यालय, सेक्टर सात परीक्षा शुरू हुई। 


खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शर्मा की देखरेख में परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यहां 94 में से 46 बच्चों ने परीक्षा दी। जबकि फरीदाबाद खंड में एनआईटी पांच स्थित राजकीय कन्या माध्यमिक स्कूल में 228 में से 122 बच्चे और एनआईटी तीन स्थित राजकीय बाल माध्यमिक स्कूल 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में दाखिले के लिए 41 में से 22 बच्चों ने परीक्षा दी। 

दोनों केंद्रों पर खंड शिक्षा अधिकारी मुनेश चौधरी ने संचालन किया। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र वर्मा ने बताया कि लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed