फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   963 students had enrolled at the university in the third cut-off

यूनीवर्सिटी में तीसरी कटऑफ में 963 छात्रों को मिला दाखिला

Thu, 21 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 21 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
963 students had enrolled at the university in the third cut-off
कैंपस, एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो
सीसीएसयू द्वारा जारी की गई तीसरी कट ऑफ में दाखिलों का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। जिले के तीनों कॉलेजों में तीसरी कटऑफ में 963 छात्र-छात्राओं को दाखिले का मौका मिला।
विज्ञापन


सबसे अधिक दाखिले बीए में 583 हुए। अब बृहस्पतिवार को चौथी कटऑफ के आने की उम्मीद है और अगर 70 फीसदी सीट भर जाती हैं तो पांचवीं कटऑफ नहीं आएगी।

दरअसल, यूनिवर्सिटी की ओर से तीसरी कटऑफ को करीब 70 से 75 फीसदी अंक पाने वाले छात्रों को दाखिले में मौका देने के लिए तीसरी कटऑफ को निकाला था। इसमें सबसे अधिक दाखिले बीए और दूसरे नंबर पर बीकॉम में हुए हैं। 
विज्ञापन


तीसरी कटऑफ में काफी छात्र-छात्राओं की परेशानी दूर हो गई है। अब यूनिवर्सिटी की योजना है कि बृहस्पतिवार को चौथी कटऑफ जारी करके मेरठ और सहारनपुर मंडल के 65 कॉलेजों में 70 फीसदी तक दाखिले करा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी कटऑफ यदि बृहस्पतिवार को आ जाती है तो शुक्रवार से दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे। यूनिवर्सिटी की माने तो यदि दाखिलों का आंकड़ा 70 तक पहुंच गया तो फिर पांचवीं कट ऑफ नहीं आएगी और ओपन दाखिले का विकल्प दिया जा सकता है।


कॉलेज और दाखिलों की संख्या
नोएडा डिग्री कॉलेज सेक्टर-39 में बीए में 177, बीकॉम में 102 और बीएससी 26 दाखिले हुए हैं। जबकि दादरी स्थित मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में बीए में 142, बीकॉम में 14, बीएससी में 155 दाखिले हुए हैं। बादलपुर स्थित कुमारी मायावती महिला कॉलेज में बीए में 264, बीकॉम में 42 और बीएससी में 41 छात्राओं ने दाखिले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed