{"_id":"57a21c294f1c1b56152ba8f5","slug":"32-center-created-for-the-civil-services-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिएके लिए बनाए गए हैं 32 केंद्र ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिएके लिए बनाए गए हैं 32 केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात अगस्त को होने वाली सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कॉलेजों के प्रतिनिधियों के साथ एडीएम वित्त राजेश यादव ने बैठक की, जिसमें निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश यादव ने बताया कि सिविल सर्विस परीक्षा में 16 हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा के लिए 32 केंद्र बनाए है।
विज्ञापन
यह सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और शाम को 2.30 बजे से 4.30 बजे तक दो पाली में होगी। परीक्षा के निर्धारित समय से पहुंचा अनिवार्य है। अगर परीक्षार्थी 10 मिनट के बाद लेट पहुंचता है तो उसको प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर की परिधि में धारा 144 लागू होगी। कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्र के नजदीक नहीं पहुंच पाएगा। किसी भी हालत में परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा।