फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   2nd counselling admission from July 23 in polytechnic

पॉलीटेक्निक में 23 जुलाई से होंगे दूसरी काउंसलिंग के दाखिले

Wed, 20 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 20 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
2nd counselling admission from July 23 in polytechnic

पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए बुधवार को दूसरी काउंसलिंग शुरू हो गई। छात्राओं ने ऑनलाइन काउंसलिंग पत्र भरे। काउंसलिंग प्रक्रिया 22 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद काउंसलिंग पत्रों की छटनी कर 23 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके आधार पर छात्राएं 25 जुलाई तक दाखिला ले सकती हैं। नया शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त से शुरू होगा।

विज्ञापन


संस्थान के प्राचार्य एनके म्याना ने बताया कि जिले की करीब 2426 छात्राओं ने परामर्श (काउंसलिंग) पत्र ऑनलाइन भरे हैं। इनमें से पहली काउंसलिंग से करीब 360 छात्राएं दाखिला ले चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस कांउसलिंग से 60 फीसदी सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन


संस्थान को दूसरी काउंसलिंग से सभी कोर्स की सीटें फुल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दूसरी काउंसलिंग अंतिम होगी। इसके बाद खाली सीटों के लिए कोर्स व कॉलेजवार मैन्युअल काउंसलिंग होगी। इसके लिए छात्राओं को 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। उन्हें कॉलेज में पहुंचकर काउंसलिंग करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिले में एकमात्र लड़कियों का पॉलिटेक्निक कॉलेज है। यहां कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग और वास्तुकार आदि कोर्स की 480 सीटें उपलब्ध हैं।

वहीं, नीमका में एक नया पॉलिटेक्निक खोला गया है। इसमें छात्र व छात्राएं दोनों शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। हालांकि, कॉलेज की इमारत पूरी न होने के कारण इस सत्र से इसमें दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। कॉलेज बनने के बाद यह प्रदेश का 91वां पॉलिटेक्निक होगा।


ये प्रमाण पत्र जरूरी
आवंटित किए गए कॉलेज की प्रति, काउंसलिंग की जमा की गई 500 रुपये की फीस की रसीद, 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र व हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र दाखिले के समय लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed