{"_id":"5798f0224f1c1b144621e36d","slug":"10-times-despite-the-filing-of-the-registration-are-not-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : 10 गुना रजिस्ट्रेशन के बावजूद दाखिले नहीं हो रहे पूरे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू : 10 गुना रजिस्ट्रेशन के बावजूद दाखिले नहीं हो रहे पूरे
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) से संबद्ध जिले के तीनों कॉलेज में रजिस्ट्रेशन तो जमकर हुए लेकिन दाखिले के लिए छात्र ही कम पड़ गए हैं। पांचवीं कटऑफ के बाद भी कॉलेजों को पूरे छात्र नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी अब ओपन एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रही है। दरअसल, जून में छात्र-छात्राओं ने इतने रजिस्ट्रेशन कराए थे कि एक सीट पर 10 छात्र थे।
विज्ञापन
जब प्रक्रिया शुरू हुई तो दाखिला लेने के लिए छात्र-छात्राएं ही नहीं आ रहे हैं। इससे साफ नजर आ रहा है कि छात्रों ने केवल विकल्प के तौर ही पर ही रजिस्ट्रेशन कराए थे।
विज्ञापन
नोएडा डिग्री कॉलेज, मिहिर भोज डिग्री कॉलेज दादरी और कुमारी महिला मायावती डिग्री कॉलेज बादलपुर में 55 फीसदी भी सीट नहीं भरी हैं। यह स्थिति केवल गौतमबुद्घ नगर की ही नहीं है बल्कि मेरठ और सहारनपुर मंडल के एडेड करीब 65 कॉलेजों की है।
पांचवीं सूची में हुए दाखिले
बुधवार को पांचवी कटऑफ के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। मगर अन्य कटऑफ की तरह इस सूची में भी छात्र-छात्राओं का बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं ली है। वहींकॉलेज प्रबंधन का मानना है कि अभी कई दिन है इसलिए छात्र अंतिम दौर में ही आएंगे।