तेंदुए ने महिला पर किया हमला तो उसने भी दरांती से कर दिए कई वार, हिम्मत देख उलटे पैर भागा
- घास लेकर लौट रही महिला पर झपट पड़ा था तेंदुआ
- वन विभाग के खिलाफ आक्रोश, पिंजरा लगाने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में द्वाराहाट क्षेत्र के ढूंगाधारा में सोमवार देर शाम घास लेकर आ रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला ने भी हिम्मत नहीं हारी। उसने हो हल्ला मचाते हुए तेंदुए पर दरांती से वार कर दिया। महिला को आक्रमक देख तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। महिला के पैर में तेंदुए के पंजों के निशान हैं।
उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। ढूंगाधारा में सोमवार की शाम कौशल्या देवी पत्नी दीप सिंह बिष्ट घास लेकर घर आ रही थी। रास्ते में तेंदुआ उस पर झपट पड़ा। उसकी घास का गट्ठर गिर गया।
कौशल्या देवी ने हिम्मत नहीं हारी और हो हल्ला कर दरांती से तेंदुए पर वार करने लगी। महिला को आक्रामक देख तेंदुआ भाग गया। मंगलवार की सुबह चंथरिया रेंज से वनाधिकारी और कर्मचारी महिला का हाल जानने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तत्काल पिंजरा नहीं लगाया गया तो वे विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को तेंदुए ने भैरव दत्त सती के गोशाले के अंदर घुसकर तीन गायों को मार दिया था।