{"_id":"5f30fd75936b8c04911cdbff","slug":"weather-forecast-today-update-in-uttarakhand-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather Today: कार पर पहाड़ी से गिरा बड़ा बोल्डर, नगर पंचायत ईओ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather Today: कार पर पहाड़ी से गिरा बड़ा बोल्डर, नगर पंचायत ईओ की मौत
Mon, 10 Aug 2020 02:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 10 Aug 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली के गोपेश्वर-पोखरी सड़क पर कार पर बोल्डर गिरने से पोखरी नगर पंचायत के ईओ नंदराम तिवारी की मौत हो गई। वाहन में चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
Chardham 2020 : कई जगह मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद, केदारनाथ पैदल मार्ग तीसरे दिन खुला
विज्ञापन
इस दौरान चट्टान से पत्थर गिरते देख वाहन से तीन लोग बाहर निकल गए, लेकिन वाहन चला रहे नंदराम तिवारी को भागने का मौका नहीं मिला। कार बोल्डर की चपेट में आ गई। उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से कई जगह बंद
आज सोमवार को बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से कई जगह बंद हो गया है। हाईवे लामबगड़, पागलनाला, भनेरपाणी, क्षेत्रपाल, पीपलकोटी में मलबा आने से बंद हो गया है। वहीं मंडल-गोपेश्वर मार्ग देवलथार में अवरुद्ध पड़ा है।
दो दिन से भूस्खलन से बंद गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग आज सुबह आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। शनिवार को गौरीकुंड से आधा किमी. पहले पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिस कारण यात्रा रुकी हुई थी।
चट्टान से पत्थर गिरने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार
कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर चट्टान से पत्थर गिरने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोग सुरक्षित हैं।
सोमवार सुबह कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर आईटीआई से करीब दो किमी. आगे एक चलती कार पर चट्टान से पत्थर गिर गए। हादसे में कार चालक को हल्की चोट आई है। जबकि दो अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार नैनीसैंण से कर्णप्रयाग आ रही थी। इसी दौरान पहाड़ी से चट्टान गिरने से आल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को प्राइवेट गाड़ी से अस्पताल पहुचाया गया।
सोमवार सुबह कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर आईटीआई से करीब दो किमी. आगे एक चलती कार पर चट्टान से पत्थर गिर गए। हादसे में कार चालक को हल्की चोट आई है। जबकि दो अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार नैनीसैंण से कर्णप्रयाग आ रही थी। इसी दौरान पहाड़ी से चट्टान गिरने से आल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को प्राइवेट गाड़ी से अस्पताल पहुचाया गया।