{"_id":"56da1b394f1c1bb4048b4abd","slug":"vote-for-smart-city-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ग की यही चाहत, स्मार्ट हो अपना दून","category":{"title":"Events","title_hn":"इवेंट्स ","slug":"events"}}
हर वर्ग की यही चाहत, स्मार्ट हो अपना दून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Mar 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : graphic
स्मार्ट दून को लेकर शहर के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ग के लोग स्मार्ट दून को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। माई गोव वेबसाइट में दिए गए छह विकल्पों पर लगातार वोटिंग जारी है। लोग अपनी-अपनी पसंद के आधार पर राय रख रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों को स्मार्ट सिटी की वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करने को अमर उजाला की टीम ने शहर में विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इसके तहत अमर उजाला के वॉलिएंटर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को माई गोव वेबसाइट पर अपनी राय देने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को टीम ने पटेलनगर, एसजीआरआर पीजी कॉलेज, रेलवे स्टेशन और टीएचडीसी कॉलोनी में अभियान चलाया। वहां कैनोपी लगाकर और डोर टू डोर कैंपने के जरिये लोगों से वोट डालने की अपील की गई। टीम ने लोगों से ऑनलाइन वोटिंग भी करवाई।
विज्ञापन
आज इन क्षेत्रों में जाएगी टीम
अमर उजाला की टीम आज एश्लेहॉल, अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर, डीएवी कॉलेज और क्रॉस रोड मॉल में लोगों को जागरूक करेगी। मौके पर ही लोग स्मार्ट सिटी के संबंध में माई गोव वेबसाइट पर अपना वोट भी डाल सकेंगे।
देहरादून को स्मार्ट सिटी की दौड़ में आगे बढ़ाने के लिए सभी शहरवासियों को सहयोग करना होगा। सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए वोटिंग करें तो पूरे प्रोजेक्ट में दून को फायदा होगा। लोग अपनी पसंद का विकल्प चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।
आर मीनाक्षी सुंदरम, नोडल अधिकारी, एमडीडीए