फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villager threw acid on Youth in an old enmity at Almora

अल्मोड़ा: पुरानी रंजिश में ग्रामीण ने युवक पर फेंका तेजाब, अस्पताल में भर्ती

Mon, 27 Jan 2020 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Jan 2020 10:22 PM IST
सार

  • अल्मोड़ा के रणखिला गांव की घटना, युवक हल्द्वानी एसटीएच रेफर
  • जंगल से खच्चर को चराकर लौट रहे युवक की गर्दन पर फेंका एसिड

विज्ञापन
Villager threw acid on Youth in an old enmity at Almora
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पुरानी रंजिश में अल्मोड़ा तहसील के गोविंदपुर रणखिला गांव में 18 वर्षीय युवक पर तेजाब से हमला किया गया है। घटना 25 जनवरी देर शाम की है। युवक जंगल से खच्चर चराकर घर लौट रहा था, इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने पीछे से उसकी गर्दन पर एसिड फेंक दिया, जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया। रानीखेत राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी रेफर किया गया है।

विज्ञापन


डॉक्टर के अनुसार युवक करीब 50 फीसदी तक झुलसा है। पिता की तहरीर परआरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर, हल्द्वानी एसटीएच के प्लास्टिक सर्जन डॉ. हिमांशु सक्सेना ने बताया कि युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


रणखिला के प्रमोद कुमार पुत्र भुवन राम 25 जनवरी की शाम जंगल से खच्चर लेकर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के ही दुर्गा राम ने उसकी गर्दन पर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। ग्रामीण प्रमोद को राजकीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर हल्द्वानी एसटीएच कर दिया। प्रमोद कुमार ने बताया कि उसके बड़े भाई का प्रेम विवाह दुर्गा राम की पुत्री से हुआ था, इसी बात से दुर्गा राम उनसे रंजिश पाले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के पिता भुवन राम ने की तहरीर पर आरोपी दुर्गा राम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। राजस्व उप निरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि आईपीसी की धारा 326 ए में केस दर्ज किया गया है। सोमवार को वह पीड़ित के बयान लेने हल्द्वानी जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

लीसा गड़ान में प्रयुक्त होने वाला एसिड तो नहीं!

एसिड बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होता, ऐसे में सवाल यह उठता है कि दुर्गा राम एसिड कहां से लाया। राजस्व उप निरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि दुर्गा राम लीसा गड़ान का कार्य करता है। संभवत: लीसा गड़ान में प्रयुक्त होने वाले एसिड को ही प्रमोद कुमार के ऊपर फेंका गया हो। मामले की जांच की जा रही है।

गनीमत रही कि मुंह पर नहीं गिरा 
रानीखेत। गनीमत यह रही कि एसिड प्रमोद कुमार के मुंह पर नहीं पड़ा। आरोपी ने पीछे से एसिड फेंका जो कि प्रमोद कुमार की गर्दन पर गिरा। एसिड से प्रमोद कुमार के कपड़े जल गए और गर्दन पूरी तरह से काली पड़ गई।

एसिड काफी तेज लग रहा है। प्रमोद 45 से 50 प्रतिशत झुलसा हुआ है। यह भी हो सकता है बैटरी में इस्तेमाल होने वाले एसिड से हमला किया गया हो।
डॉ. नरेश गुलवानी, इमरजेंसी, राजकीय अस्पताल रानीखेत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed