फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vijay Merchant Trophy 2019-20 Uttarakhand Under-16 team Announced

विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2019: उत्तराखंड अंडर-16 की टीम का एलान, शुरुआती दो मैचों के लिए हुआ चयन

Tue, 08 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Oct 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Vijay Merchant Trophy 2019-20  Uttarakhand Under-16 team Announced
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए सोमवार को उत्तराखंड की अंडर-16 टीम की घोषणा कर दी है। घोषित टीम को शुरुआती दो मैचों के लिए चुना गया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड टीम ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में हिस्सा लेना है। इसके लिए 15 सदस्यीय टीम व स्टैंड बाय 11 खिलाड़ियों का चयन किया है। दो मैचों के बाद प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह है टीम: यश शुक्ला (कप्तान), लोकेश सामंत, वंशराज चौहान, युवराज सिंह, अशर खान, पूर्वांश ध्रुव, कार्तिक भट्ट (विकेटकीपर), अभ्युदय भट्टनागर, रवि सिंह, मोहम्मद फरहान, हर्षवर्धन सिंह, पीयूष शर्मा, अनिकेत, ध्रुव प्रताप, विप्लव गौतम नौटियाल।  
विज्ञापन

स्टैंड बाय: रक्षित रोही, आयुष नेलकनी, अनिरूद्ध बोरा, स्वयं कुमार, हरीश मौर्य, अंश सेमवाल, प्रत्यूष राज, आयूष प्रियदर्शित, सुदर्शन पंवार, अंकित खरोला, समीर।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में हैं आईपीएल मैचों की संभावनाएं- सीके खन्ना

बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर देहरादून पहुंचे हैं। सोमवार को वे क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के पदाधिकारियों के साथ विजय हजारे ट्रॉफी के मैच देखने भी पहुंचे। 

इस अवसर पर सीके खन्ना ने कहा कि यहां बीसीसीआई की नई बॉडी जल्द गठित होनी है। इसके बाद उत्तराखंड के पक्ष में फैसले भी हो सकते हैं। सही मायने में उत्तराखंड को इस समय सहयोग की आवश्यकता भी है, हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उत्तराखंड के पक्ष में होने वाले फैसले सीएयू की ओर से मजबूत पैरवी पर ही निर्भर करेंगे।

तनुष क्रिकेट ग्राउंड में उत्तराखंड व अरुणाचल प्रदेश का मैच देखने पहुंचे बीसीसीआई कार्यवाहक अध्यक्ष खन्ना ने मैच से इतर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने सीएयू की क्रिकेट गतिविधियों के संचालन पर संतोष जताया और सराहना की।

उन्होंने देहरादून के रायपुर स्टेडियम में आईपीएल मैचों की संभावनाओं पर कहा कि इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। यहां आईपीएल मैच भी कराए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए पहले फ्रेन्चाइजी को यहां लाना होगा। इसके लिए हमें देहरादून स्टेडियम में तमाम सुविधाएं भी विकसित करनी होंगी। इसमें थोड़ा समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed