फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Valley of Flowers Chamoli number of tourists increased this year crossed 14 thousand Read All Updates

Chamoli: विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस साल पर्यटकों की संख्या में हुआ इजाफा, 14 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

Mon, 26 Aug 2024 10:16 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 26 Aug 2024 10:16 AM IST
सार

इस साल अभी तक फूलों की घाटी में 14010 पर्यटक पहुंच चुके हैं जिसमें 205 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इससे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 28 लाख 33 हजार 750 रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है। पिछले साल पूरे सीजन में 13 हजार पर्यटक पहुंचे थे।

विज्ञापन
Valley of Flowers Chamoli number of tourists increased this year crossed 14 thousand Read All Updates
फूलों की घाटी - फोटो : Facebook/ Uttarakhand Tourism

विस्तार

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस साल पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस साल अभी तक घाटी में 14 हजार से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। इससे जहां पार्क प्रशासन की आय में वृद्धि हुई है वहीं घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों का नया रिकाॅर्ड भी बनता जा रहा है।

विज्ञापन

फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है और 31 अक्तूबर तक पर्यटक घाटी में जा सकते हैं। बरसात में घाटी में सबसे अधिक फूल खिलते हैं। बार-बार बदरीनाथ हाईवे बंद होने के बावजूद घाटी में पर्यटकों की आमद लगातार बनी है। इस साल अभी तक घाटी में 14010 पर्यटक पहुंच चुके हैं जिसमें 205 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इससे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 28 लाख 33 हजार 750 रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है। वहीं पिछले साल पूरे सीजन में यहां 13068 पर्यटक घाटी में पहुंचे थे। अभी घाटी को बंद करने में दो माह से अधिक का समय शेष है।

विज्ञापन


ऐसे में पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि इस साल यहां पर्यटकों का नया रिकाॅर्ड भी बन सकता है। घाटी में सबसे अधिक पर्यटक पहुंचने का रिकार्ड 2022 का है, जब 20 हजार 830 पर्यटक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Landslide: पर्थाडीप में मलबा आने से तीसरे दिन भी नहीं खुला बदरीनाथ हाईवे, फंसे रहे 500 यात्रियों के वाहन

फूलों की घाटी रेंज की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि इस साल घाटी में पर्यटक पिछले साल की तुलना में अधिक आए हैं। इससे विभाग को अच्छी आय प्राप्त हुई है। अभी भी घाटी में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बरसात कम होने पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed