फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand Weather Warning of heavy rain in Doon and Bageshwar, water level of rivers fluctuating, 67 roads c

Uttarakhand Weather: दो जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कम ज्यादा हो रहा नदियों का जलस्तर, 67 सड़कें बंद

Tue, 15 Jul 2025 04:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Jul 2025 04:00 AM IST
सार

Uttarakhand WeatherUpdate: पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मानसून कर रफ्तार में कमी आएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Warning of heavy rain in Doon and Bageshwar, water level of rivers fluctuating, 67 roads c
रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मानसून कर रफ्तार में कमी आएगी।
विज्ञापन


Chamoli News: गदेरे में नहाने गए थे पांच दोस्त, तेज बहाव में बहने से दो की मौत, तीन ने खुद को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद मलबा आने से 67 सड़कें बंद

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 67 सड़कें बंद हो गईं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में बंद सड़कों में उत्तरकाशी में पांच, टिहरी में तीन, रुद्रप्रयाग में पांच, पिथौरागढ़ में नौ, पौड़ी में 15, नैनीताल में तीन, देहरादून में चार, चमोली में 15, बागेश्ववर में पांच और अल्मोड़ा में तीन सड़कें बंद हैं। 

कई जगहाें पर नदियों का जल स्तर कम हुआ, कई जगह बढ़ा

राज्य में कई जगहों पर नदियों का जल स्तर बढ़ा है, तो कुछ स्थानों पर कम भी हुआ है। कई स्थानों पर नदियों का जल स्तर स्थिर बना हुआ है। सिंचाई विभाग के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर तीन बजे तक जोशीमठ में अलकनंदा नदी, पिथौरागढ़ चमगाढ़ में सरयू, नौ गांव में यमुना और शारदा बैराज में शारदा का जल स्तर बढ़ा है। पिथौरागढ़ धारचूला में काली, जौलजीबी में गोरी नदी, माया कुंड ऋषिकेश गंगा, त्यूनी टोंस, रामनगर ढेला बैराज ढेला नदी का जल स्तर कम हुआ है। मदकोट गोरी नदी, चौखुटिया रामगंगा, कपकोट सरयू, बागेश्वर सरयू, सत्यनारायण सौंग, हरिपुरा बैराज, कोसी अल्मोड़ा और रामनगर, तुमड़िया बांध, फीका बैराज, बैगुल, गौला बैराज, बौर और नानक सागर बैराज में जल स्तर स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed