{"_id":"61d3e98a15b1380331306619","slug":"uttarakhand-weather-update-today-clouds-in-many-areas-rain-and-snowfall-expected-in-mountainous-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: देहरादून में बारिश, बदरी-केदारनाथ और यमुनोत्रीधाम में हुई बर्फबारी, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: देहरादून में बारिश, बदरी-केदारनाथ और यमुनोत्रीधाम में हुई बर्फबारी, ठंड बढ़ी
Tue, 04 Jan 2022 06:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 04 Jan 2022 06:27 PM IST
सार
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में बारिश का सिस्टम बना हुआ है, जिसके कारण अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम ने करवट ली। राजधानी देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। जिससे ठंड बढ़ गई। देहरादून में भी शाम को बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को चारधाम सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं निचले इलाकों में बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते ठंड और बढ़ गई है। लोग घरों में दुबके हैं।
विज्ञापन
मसूरी में हुई झमाझम बारिश, तापमान में भारी गिरावट
मसूरी में मंगलवार को सुबह घने बादल छाए रहे दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मसूरी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया, साथ ही ठंड बढ़ने से शहर में आए पर्यटकों ने गर्म कपड़ों की जमकर खरीददरी की। शहर में बारिश के साथ ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन
शीतलहर की चपेट में चमोली
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटियों में भी बर्फबारी हुई है। समूचे चमोली जनपद में शीतलहर की चपेट में हैं। अन्य मैदानी व निचले इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर बादल छाये रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में बारिश का सिस्टम बना हुआ है, जिसके कारण अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा।
विज्ञापन
Snowfall: बर्फ की सफेद चादर से ढके उत्तराखंड के यह हिल स्टेशन, पहुंचने लगे पर्यटक, तस्वीरें बेहद खूबसूरत
केदारनाथ में दिनभर होती रही बर्फबारी
सुबह से केदारनाथ में रूक-रूककर बर्फबारी होती रही। द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई है, जिससे ऊपरी क्षेत्र के गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जबकि रुद्रप्रयाग सहित अन्य निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। शाम तक केदारनाथ में लगभग आधा फीट से अधिक बर्फ जमा हो गई थी। जबकि पहले से यहां दो से तीन इंच बर्फ मौजूद थे। केदारनाथ में दिनभर तामपान माइनस में रहा, जिस कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
बर्फबारी के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य फिर से ठप हो गए हैं। दूसरी तरफ मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चंद्रशिला, चोपता, हरियाली कांठा में बर्फबारी हुई। खराब मौसम के कारण तुंगनाथ घाटी, मद्महेश्वर घाटी, कालीमठ घाटी, रानीगढ़, धनपुर व बच्छणस्यूं पट्टी के ऊपरी गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली, मयाली में दिनभर बादल छाए रहे। साथ ही शीतलहर के कारण ठंड अधिक होने से बाजारों में लोगों की चहलकदमी भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही।
हर्षिल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी
उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खूब बर्फबारी हुई है। वहीं निचले क्षेत्रों में भी बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया है। जनपद के यमुनोत्री, जानकी चट्टी, यमुनोत्री, हर्षिल, केदारकांठा, दयारा बुग्याल आदि क्षेत्रों में मंगलवार को बर्फबारी हुई है। वहीं जनपद मुख्यालय सहित निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जिससे दिनभर मौसम में कड़ाके की ठंडक बनी रही।