फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand weather update: sky lightning falls on House in Bageshwar, mama and Nephew Scorched

उत्तराखंड: बागेश्वर में घर पर गिरी आकाशीय बिजली, मामा-भांजे बुरी तरह झुलसे

Wed, 10 Jun 2020 08:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Jun 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather update: sky lightning falls on House in Bageshwar, mama and Nephew Scorched
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के बागेश्वर में बांसतोली गांव में बुधवार की देर शाम एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मामा-भांजे बुरी तरह से झुलस गए। परिजन दोनों को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। भांजे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय मोहन राम और पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग निवासी भांजा राहुल (10) कमरे में बैठे थे। बुधवार की शाम चार बजे तेज बारिश हो रही थी। इसी बीच आकाशीय बिजली संतोष के मकान पर गिर गई। इससे मकान तो क्षति ग्रस्त हुआ ही, साथ ही घर के अंदर बैठे संतोष और राहुल भी आकाशीय  बिजली की चपेट में आ गए। संतोष के हाथ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसके बाद वह तकरीबन 20 मिनट तक बेहोश रहा। जबकि उसके भांजे राहुल का पैर भी झुलस गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: एक दिन पहले पहुंच सकता है मानसून, 11 जून से प्री-मानसून बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दी गई लेकिन शाम सात बजे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सीएचसी कांडा लाया गया  सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डा. हरीश पोखरिया ने बताया कि दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

बदरीनाथ हाईवे पर पोकलैंड मशीन पलटी, एक घंटे तक लगा रहा जाम

बदरीनाथ हाईवे पर चल रही ऑलवेदर रोड कटिंग से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को हाईवे पर कम से कम समय तक यातायात रोकने के निर्देश दिए हैं, लेकिन यहां लगभग एक घंटे तक जाम लग रहा है। वहीं, हिल कटिंग कार्य से उड़ रही धूल भी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है।

मारवाड़ी के समीप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम में लगी एक पोकलैंड मशीन अचानक पलट गई, जिससे हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। मशीन हटाने के बाद एनएच पर यातायात सुचारु हो पाया। दरअसल एनएच की ओर से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है और अचानक अनियंत्रित होकर पोकलैंड मशीन पलट गई, जबकि चालक सुरक्षित बच गया।

चमोली चाड़े पर चट्टान कटिंग से उड़ रही धूल व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घुस रही है। चमोली निवासी विक्रम सिंह नेगी का कहना है कि धूल के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने हिल कटिंग कार्य के दौरान हाईवे पर पानी का छिड़काव करने की मांग उठाई। डीएम स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि कार्यदायी संस्था को कार्यस्थल पर नियमित पानी छिड़काव करने के लिए कहा गया है। देर तक यातायात बाधित नहीं रखा जा सकता है। इसे दिखवाया जाएगा।

कुछ स्थानों पर छाये रहेंगे बादल

राजधानी दून समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज बादल छाये रह सकते हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। दून और आसपास के कुछ हिस्सों में गरज और चमक वाले बादल रह सकते हैं।

दिन के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हो सकती है। बृहस्पतिवार से अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है। विशेषकर कुमाऊं क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। गढ़वाल के कुछ चुनिंदा हिस्सों में भी बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed