फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Update Rainfall in Yamunotri Dham snowfall in Kedarnath three feet snow in Badrinath too

Uttarakhand Weather: यमुनोत्री धाम में बारिश, केदारनाथ में हुई बर्फबारी, बदरीनाथ में भी तीन फीट बर्फ जमी

Thu, 04 Apr 2024 09:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Apr 2024 09:01 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: केदारनाथ में आए दिन खराब मौसम के कारण धाम में बर्फ सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Rainfall in Yamunotri Dham snowfall in Kedarnath three feet snow in Badrinath too
केदारनाथ धाम में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम आज फिर बिगड़ गया। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। वहीं, केदारनाथ में दोपहर बाद से जमकर बर्फबारी हुई। इससे बर्फ साफ करने का काम प्रभावित हुआ। सुबह मौसम साफ था और धूप निकली थी।

विज्ञापन


दोपहर तक धाम में चटख धूप के चलते मौसम सुहाना था। लेकिन उसके बाद आसमान में घने बादल छा गए और बर्फबारी हुई। अपराह्न तक धाम में तेज बर्फबारी हुई। इसके बाद बर्फबारी हल्की हो गई। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि आए दिन खराब मौसम के कारण धाम में बर्फ सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


Kedarnath: धाम में बर्फबारी...अभी भी जमी तीन फीट तक बर्फ, रास्ता बनाने में जुटे 70 मजदूर, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बदरीनाथ में अभी तीन फीट बर्फ, एसपी ने किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने चारधाम यात्रा के तहत बदरीनाथ धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा रूट पर संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करते हुए पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा मई में शुरू हो जाएगी जिसके चलते पुलिस और प्रशासन यात्रा तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था का जायजा लेने बदरीनाथ धाम पहुंचे। धाम में अभी तक बर्फ जमी हुई है।

कई जगह पर दो से तीन फीट बर्फ हुई है। एसपी ने मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवानों से हालचाल पूछा। बर्फबारी से क्षतिग्रस्त थाना परिसर और अस्थायी बैरकों की मरम्मत यात्रा शुरू होने से पूर्व करने के निर्देश दिए। इस दौरान गोविंदघाट थानाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद विजल्वाण सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed