फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand weather update: rain, snowfall and hail storm alert on monday

उत्तराखंड: कहीं आफत तो कहीं मिली राहत, 13 जनवरी को बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Sun, 12 Jan 2020 03:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 Jan 2020 03:30 AM IST
सार

  • मौसम विभाग ने चेताया, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पड़ सकती है बर्फ

विज्ञापन
uttarakhand weather update: rain, snowfall and hail storm alert on monday
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेशभर में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। मैदानी इलाकों में कुछ क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। राजधानी में सुबह आंशिक बादलों के बीच सूरज निकला। हालांकि दोपहर तक धूप खिल गई।

विज्ञापन


दिन का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले विशेषकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में बर्फबारी हो सकती है। 
विज्ञापन


गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे अभी भी सुचारु नहीं
भारी बर्फबारी के चलते अवरुद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर अभी भी पूरी तरह यातायात सुचारु नहीं हो पाया है। गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप और यमुनोत्री हाईवे फूलचट्टी से आगे बर्फ और पाला जमा होने से यातायात बाधित है। इसके अलावा नौ संपर्क मार्ग भी बंद पड़े हैं। इनमें हर्षिल-मुखबा, कमद-अयारखाल, घनसाली-तिलवाड़ा, सिलक्यारा-बनगांव, कुंवा-कफनौल, जखोल-लिवाड़ी, गमरी-मैजणी मार्ग शामिल हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बर्फ को साफ कर सड़कों को खोलने के प्रयास जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली व रुद्रप्रयाग के 60 गांव अभी भी अलग-थलग

बर्फबारी से प्रभावित पहाड़ के तमाम हिस्सों में हफ्ते भर बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के करीब 60 गांव अभी भी अलग-थलग पड़े हुए हैं। मुख्य सड़कों, संपर्क मार्गों और पैदल रास्तों के बर्फ से ढके होने से इन गांवों का तहसील, ब्लाक और जिला मुख्यालयों से संपर्क कटा हुआ है। केदारनाथ धाम भी जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। उत्तरकाशी जिले के 115 गांवों में बिजली की सप्लाई बाधित पड़ी है।

रुद्रप्रयाग जिले में बीते सप्ताह छह से आठ जनवरी की रात तक हुई भारी बर्फबारी से जिले के सौ से अधिक गांव व्यापक रूप से प्रभावित हो गए थे। इनमें 40 से अधिक  गांवों का एक सप्ताह बाद भी ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालयों से संपर्क कटा हुआ है। इन गांवों में ढाई से तीन फीट तक बर्फ मौजूद है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तोषी, गौंडार, चौमासी, चिलौंड आदि गांवों का भी ब्लॉक मुख्यालय व सड़क से संपर्क कटा हुआ है। दूरस्थ तोषी व त्रियुगीनारायण गांव समेत दस से अधिक गांव/तोकों में बिजली लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से बिजली सप्लाई अभी भी ठप पड़ी है।  इधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ एलएस लिंगवाल का कहना है कि जहां-जहां बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनकी मरम्मत कर चरणबद्ध तरीके से बिजली सप्लाई की जा रही है। 

उत्तरकाशी जिले में 115 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप

उत्तरकाशी जिले में 115 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। इनमें मोरी ब्लॉक के 35, भटवाड़ी के 30, डुंडा-धौंतरी के 31, चिन्यालीसौड़ के 10, नौगांव के पांच और पुरोला के चार गांव शामिल हैं। इसके अलावा खरसाली, जानकीचट्टी, ओसला, पंवाणी, गंगाड़ सहित नौ गांवों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित है, जिससे इन क्षेत्रों के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि संबंधित विभागों के कर्मचारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश इलाकों में रविवार देर रात तक व्यवस्थाएं सुचारु कर दी जाएंगी।

चमोली जिले में 100 से अधिक गांवों में अभी भी बर्फ की चादर बिछी हुई है। इनमें करीब 20 गांव अलग-थलग पड़े हैं। कई गांवों में तो एक से डेढ़ फीट तक बर्फ जमी हुई है। जोशीमठ के औली, तपोवन, रैणी, किमाणा, पांडुकेश्वर, हनुमानचट्टी, भ्यूंडार, करछौं, बडागांव, रविग्राम, परसारी, पगरासू, डुमक, कलगोट सहित दर्जनों गांव और दशोली ब्लॉक के पाणा ईराणी, पगना, गौणा आदि गांवों में भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चोपता-गोपेश्वर हाईवे सारी तक खुला
कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे पर सारी तक आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन बनियाकुंड से आगे हाईवे अब भी बंद है। दूसरी तरफ सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर भी तीन किमी तक भारी बर्फ जमा है, जिससे वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। यहां लोक निर्माण विभाग द्वारा बर्फ को साफ कर यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कुमाऊं में नौ दिन बाद भी नहीं खुली मुनस्यारी सड़क

कुमाऊं में सदी सरदर्द बन गई है। बर्फबारी के चलते बंद हुई मुनस्यारी सड़क नौ दिन बाद भी नहीं खुल सकी है। इसके सोमवार शाम से पहले खुलने के आसार भी नहीं हैं। वहीं बागेश्वर में धीरे-धीरे करके जिंदगी पटरी पर आने लगी है।

यहां कई इलाकों में बिजली और संचार सेवा बहाल हो गई है। हालांकि अब भी कुछ जगहों पर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। इधर, तराई में सर्दी का सितम जारी है। तराई और भाबर में शीतलहर और गलन से लोगों की कंपकंपी छूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed