फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand weather Update: Badrinath highway and mussoorie many Roads closed after heavy debris comes

उत्तराखंड मौसम: मलबा आने से तीन जगहों पर बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, मसूरी में पेड़ गिरने से कई मार्ग बाधित

Sun, 11 Jul 2021 10:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Jul 2021 10:45 PM IST
सार

कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को शनिवार को बारिश से राहत मिली, लेकिन इससे कई जगह की सड़कें बाधित हो गईं।

विज्ञापन
Uttarakhand weather Update: Badrinath highway and mussoorie many Roads closed after heavy debris comes
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

शनिवार रात से शुरू हुई तेज बारिश रविवार सुबह तक होती रही, जिससे मलबा और बोल्डर आने से चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे तीन जगहों गुलाबकोटी, पागल नाला और हनुमान चट्टी में बंद रहा जबकि कई मोटर मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन


चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे गुलाबकोटी, पागल नाला और हनुमान चट्टी के पास मलबा आने से बाधित हो गया। गुलाबकोटी और हनुमानचट्टी में हाईवे सुबह छह से आठ बजे तक बाधित रहा। जबकि पागलनाले में हाईवे सुबह नौ बजे खोला गया। इसके अलावा जिले के अंतर्गत करीब 29 सड़कें बाधित हुई हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में बारिश का कहर: मलबे में दबने से चार लोगों की मौत, पिता और बेटे नदी में बहे
विज्ञापन
विज्ञापन


पोखरी ब्लॉक के अंतर्गत कई मार्ग बंद हैं, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। बारिश से पीएमजीएसवाई की पोखरी-हापला-गोपेश्वर मार्ग सलना रैसू और अंधेरगड़ी में मलबा आने से बंद हो गया। कहीं पर मलबा आने से तो कहीं पर सड़क का पुश्ता धंसने से जौरासी-तोणजी, पोखरी-पैणी गुजासू और लोक निर्माण विभाग के हापला गुडम-नैल नौली, जिलासू-आली, सेमी-मासूम और थौली-थाल मार्ग बंद हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजकुमार और पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि मोटर मार्ग खोलने के लिए कहा गया है। जेसीबी से सड़कों का मलबा हटाया जा रहा है। शाम तक अधिक से अधिक मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को पांडुकेश्वर से लौटा रही पुलिस

कोरोना के चलते बदरीनाथ धाम की यात्रा अभी बंद है। फिर भी भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए लगातार पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं लेकिन  धाम जाने वाले पर्यटक और तीर्थयात्रियों को पुलिस पांडुकेश्वर से ही लौटा दे रही है। करीब दो माह में पुलिस पांडुकेश्वर से सैकड़ों लोगों को लौटा चुकी है। ऐसे में यात्री यहीं से भगवान बदरीनाथ को मत्था टेकर लौट रहे हैं। पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम की दूरी मात्र 15 किमी है।

वहीं बदरीनाथ धाम के साधु संतों के साथ ही स्थानीय लोग भी यात्रा खोलने की मांग कर रहे हैं। धाम के खाक चौक के संत बालक योगेश्वर दास का कहना है कि सरकार को कोविड नियमों के साथ यात्रा शुरू करवा देनी चाहिए। सभी से गाइडलाइन का पालन करवाएं। पांडुकेश्वर निवासी धीरज मेहता का कहना है कि स्थानीय लोगों के लिए धाम में दर्शन की व्यवस्था होनी चाहिए। बामणी और माणा गांव के ग्रामीण बदरीनाथ धाम में हैं, लेकिन अभी तक अपने आराध्य देव बदरीनाथ के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पहले स्थानीय लोगों और फिर देश विदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए धाम में आने की अनुमति दी जानी चाहिए। सरकार को एक अगस्त से कोरोना गाइडलाइन के साथ यात्रियों को धाम में आने की अनुमति देनी चाहिए।

मसूरी में आया मलबा, पेड़ गिरने से कई मार्ग बाधित

मसूरी में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और तेज हवा से कई जगह पेड़ गिरने और मलबा आने से मार्ग बाधित हो गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड के पास तड़के पौने चार बजे पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर वाहन मलबा आने से फंस गया। वाहन सवार सात सैलानियों से किसी तरह अपनी जान बचाई। 

शहर में शनिवार से जारी बारिश ने रविवार को जमकर कहर बरपाया। नेशनल हाईवे 707ए, मसूरी-देहरादून मार्ग, नेशनल हाईवे किंगक्रेग के पास, लंढौर बाईपास पर मलबा आ गया, जिससे देर रात से सुबह साढे़ आठ बजे तक मार्ग बंद रहा। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी धार के पास देर रात से लगातार बोल्डर गिरते रहे, जिससे मसूरी आने वाले सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलने पर लोनिवि ने मौके पर जेसीबी भेजकर मार्ग से बोल्डर और मलबा हटवाया। जेपी बैंड के निकट तड़के तीन बजकर 40 मिनट के करीब मसूरी से हरियाणा जा रहा टैंपो ट्रैवलर वाहन मलबे में फंस गया। इससे वाहन सवार सात सैलानियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और वाहन छोड़कर वापस होटल लौट गए। वहीं, हुसैनगंज में बरसाती नाले का पानी कुछ घरों में घुस गया। लोनिवि के अपर सहायक अभियंता पुष्पेन्द्र कुमार खैरा ने बताया कि देहरादून मार्ग गलोगी धार, कॉटमैकेंन्जी रोड, भट्टा गांव के पास कई जगह मलबा आने की सूचना पर जेसीबी की मौके पर भेजा गया और मलबा हटाकर मार्ग पर आवाजाही सुचारु कराई।

कई जगह गिरे पेड़, सैलानी रहे परेशान
शहर के कैमल बैक रोड, लक्ष्मणपुरी टिहरी बाईपास, ब्रुकलैंड के पास सहित कई जगह पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस, वन विभाग और फायर सर्विस के जवानों ने पेड़ों को काटकर मार्ग पर यातायात सुचारु कराया। इससे धनोल्टी जाने वाले सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि लक्ष्मणपुरी के नीचे नेशनल हाईवे 707ए पर भारी भरकम पेड़ गिरने से हाईवे बंद हो गया। सूचना मिलने पर पेड़ को हटाकर आधे घंटे में हाईवे खोल दिया गया। वहीं, सङक पर पेङ गिर गया जिससे मार्ग कई देर तक बंद रहा . वन विभाग की टीम ने पेङ को काटकर मार्ग आवाजाही के खोल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed