फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand Weather Today Yellow alert for rainfall and Snowfall in five districts

Uttarakhand Weather: देर शाम बदला मौसम, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और औली में बर्फबारी, बढ़ी ठंड

Thu, 09 Feb 2023 07:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Feb 2023 07:27 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today: आज उत्तरकाशी, चमोली पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Yellow alert for rainfall and Snowfall in five districts
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जनपद में बृहस्पतिवार को फिर मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही जोशीमठ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। औली और गोरसों में भी हल्की बर्फबारी हुई जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। गोपेश्वर, नंदानगर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, भराड़ीसैंण, गैरसैंण क्षेत्रों में भी मौसम बदलने से ठंड बढ़ गई है। देर शाम तक भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रही।

विज्ञापन


Chamoli: विष्णुप्रयाग में धोली नदी के किनारे पर फंसे दिल्ली के दंपती पर्यटक, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला
विज्ञापन


वहीं नई टिहरी में कभी चटक धूप तो कभी बादल छाते रहे। इस सीजन में अभी तक दो-तीन दिन हुई हल्की बारिश फसल के लिए नाकाफी है, जिससे किसानों को अब भी बेसब्री से बारिश का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट 

उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है। 

फरवरी में केवल तीन दिन बारिश के आसार

उत्तराखंड में फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में सिर्फ तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed