फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Today : Rainfall Expected In hilly Area, Badrinath Highway Blocked

उत्तराखंड: मौसम ने बदली करवट, मसूूरी और धनोल्टी समेत चारों धामों में बर्फबारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड

Fri, 07 Feb 2020 08:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Feb 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today : Rainfall Expected In hilly Area, Badrinath Highway Blocked
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह मौसम ने फिर करवट बदली। कई जगह बादल और कोहरा छाया रहा तो कहीं पर धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। आज दोपहर बाद मसूरी और धनोल्टी में भी बर्फबारी शुरू हो गई। जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। मसूरी में हल्की बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी हो रही है। वहीं देश-विदेश से आए पर्यटक बर्फबारी का मजा ले रहे हैं।

विज्ञापन


चारों धामों सहित निचले इलाकों में फिर बर्फबारी

तीन दिन के सुहावने मौसम के बाद पहाड़ में मौसम ने फिर करवट बदली है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर जमकर बर्फबारी हुई। पूर्वाह्न 11 बजे से रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ, द्वितीय मद्महेश्वर, तृतीय तुंगनाथ, चोपता में जमकर बर्फबारी हुई, जो शाम तक होती रही।

विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में बारिश होने से दोबारा कड़ाके की ठंड

बताया जा रहा है कि इन स्थानों पर एक से डेढ़ फीट तक नई बर्फ जम चुकी है, जबकि पहले से काफी बर्फ मौजूद है। जनपद के ऊंचाई वाले गांवों गौंडार, रांसी, तोषी, त्रियुगीनारायण, झोषी, चिलौंड, चौमासी, जाल तल्ला व मल्ला समेत 20 से अधिक गांवों में हल्की बर्फबारी हुई है।

उधर, चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, गौरसों बुग्याल, औली, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से दोबारा कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री-यमुनोत्री धामों सहित हर्षिल, भटवाड़ी, खरसाली आदि क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई। साथ ही निचले इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। 

देवाल के बुग्याल बर्फ से ढके

शुक्रवार दोपहर बाद देवाल बाजार सहित कई गांव में बर्फबारी हुई। मुख्य पर्यटन स्थल रूपकुंड, आली, वेदनी, बगुवाबासा, ब्रह्मताल, आयजनटॉप, बगजी बुग्याल में दिनभर हुई बर्फबारी से सभी बुग्याल बर्फ से ढक गए। देवाल बाजार में बारिश नहीं हुई और बर्फ पड़ी। वांण, वांक, घेस, हिमनी, पिनाऊ, दीदना, कुलिंग, लोहाजंग, सौरीगाड़, तोरती, रामपुर आदि गांवों में भी बर्फबारी हुई। मुख्य पर्यटन स्थलों में तीन से चार फीट बर्फ पड़ी है।

गैरसैंण में क्षेत्र के पैंसर और दूधातोली की चोटियों पर बर्फबारी हुई। दिवालीखाल में हल्की बर्फबारी से ही एनएच 87 करीब आधा घंटे तक बाधित रहा। एनएच के अभियंता गौरव भट्ट ने बताया कि विभाग की ओर से यातायात सुचारु रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। 

कर्णप्रयाग। शुक्रवार को कर्णप्रयाग, गौचर, आदिबदरी, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली, देवाल, लंगासू, सिमली, नौटी, नंदासैंण सहित पूरे क्षेत्र में बारिश हुई। ठंड के कारण नगर के मुख्य बाजार में लोगों ने अलाव का सहारा लिया। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आदिबदरी तहसील के प्यूंरा, पज्याणा, बेड़ी, छिमटा, लंगटाईं आदि ऊंचाई वाले गांवों में शीतलहर चल रही है।

 

मुनस्यारी में बर्फबारी, डीडीहाट में ओलावृष्टि

शुक्रवार को मुनस्यारी में इस मौसम की 16वीं बर्फबारी हुई। डीडीहाट में ओले गिरे। बर्फबारी और ओलावृष्टि से जिलेभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार सुबह मौसम साफ था। सुबह करीब 11 बजे बाद हल्के बादल छाने लगे। मुनस्यारी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ मुनस्यारी की ऊंची चोटियों हंसलिंग, पंचाचूली, मिलम और नामिक समेत तमाम चोटियों में हिमपात हुआ।

शाम को पांच बजे बाद मुनस्यारी बाजार के साथ ही आसपास के इलाकों में बर्फबारी होने लगी। जमीन बर्फ से पट गई। बर्फबारी से थल-मुनस्यारी सड़क पर वाहन संचालन जोखिम पूर्ण हो गया है। बर्फ में वाहन रपट रहे हैं। डीडीहाट से मिली जानकारी के अनुसार वहां शुक्रवार शाम ओलावृष्टि हुई। नाचनी में हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय में दिनभर बादलों की अठखेलियां चलतीं रहीं।

शाम को मौसम हल्का खुल गया था। ताजा बर्फबारी और ओलावृष्टि से समूचा जिला शीतलहर की चपेट में है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए आग का सहारा लेना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय में नगरपालिका ने ठंड से बचाव के लिए कई स्थानों में अलाव की व्यवस्था की है। 

विज्ञापन

बर्फबारी से यमुनोत्री हाईवे राड़ी टॉप पर दो घंटे रहा अवरुद्ध

उत्तरकाशी में शुक्रवार को निचली घाटियों में गरज के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। मौसम में आए बदलाव से कड़ाके की ठंड हो रही है। वहीं बर्फबारी की वजह से यमुनोत्री हाईवे राड़ी टॉप में करीब दो घंटे तक अवरुद्ध रहा।

शुक्रवार को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल, सुक्की, जानकीचट्टी, खरसाली आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित निचले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 9 डिग्री तथा न्यूनतम माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बर्फबारी से धरासू-यमुनोत्री हाईवे राड़ी टॉप में दोपहर करीब दो बजे अवरुद्ध हो गया। बर्फ से पटे हाईवे पर फिसलन के कारण दर्जनों वाहन ओरछा बैंड से राड़ी टॉप के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एनएच के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से बर्फ साफ कर यातायात सुचारु कराया और फंसे हुए वाहनों को सकुशल निकाला। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बारिश बर्फबारी से फिलहाल मोटर मार्गों में अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है। यमुनोत्री हाईवे राड़ी टॉप के पास बाधित हुआ था, जिसे सुचारु कर लिया गया है। 

बर्फबारी ने फिर बढ़ाई मुश्किलें 

नई टिहरी में शुक्रवार को आसमान में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एकाएक बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। घाटी वाले क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ने से लोग अपने घरों में कैद हो गए। पर्यटन नगरी धनोल्टी में इस सीजन में 12वीं बार बर्फ गिरी, जबकि भिलंगना ब्लाक के गंगी, पिंस्वाड़, आरगढ़, गोनगढ़, अपर केमर, प्रतापनगर ब्लाक के पीड़ी, सेम-मुखेम, केमुंडाखाल और वनकुंडाली में जमकर बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह हल्के बादलों के बीच धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद ऊंचाई वाले इलाकों को सीधे बर्फबारी शुरू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed