फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather: Badrinath, Malari, Auli and Chamoli-Ukhimath highway closed due to snowfall

Uttarakhand Weather: बर्फबारी से बदरीनाथ, मलारी, औली और चमोली-ऊखीमठ हाईवे बंद, रास्ते पर बढ़ी फिसलन

Fri, 21 Feb 2025 08:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Feb 2025 08:52 PM IST
सार

मलारी हाईवे भी भापकुंड से आगे और चमोली-ऊखीमठ हाईवे कांचुलाखर्क से आगे वाहनों की आवाजाही बंद है। औली सड़क भी सुनील गांव से आगे अवरुद्ध हो गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Badrinath, Malari, Auli and Chamoli-Ukhimath highway closed due to snowfall
बर्फबारी के बाद हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली जिले में शुक्रवार को दिनभर धूप खिली जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। मगर बृहस्पतिवार को देर रात तक हुई बारिश और बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फ के कारण बंद हो गया है।

विज्ञापन


मलारी हाईवे भी भापकुंड से आगे और चमोली-ऊखीमठ हाईवे कांचुलाखर्क से आगे वाहनों की आवाजाही बंद है। औली सड़क भी सुनील गांव से आगे अवरुद्ध हो गई है। शुक्रवार को बीआरओ और एनएच की जेसीबी बर्फ हटाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन


चमोली जनपद में बृहस्पतिवार को देर रात तक भी बारिश और बर्फबारी होती रही। बदरीनाथ धाम में करीब तीन फीट और हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जम गई है। फूलों की घाटी, औली, गोरसों व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई है। शुक्रवार को जनपद में धूप खिली रही जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हाईवे खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द सड़कों को खोल दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

PHOTOS: बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चांदी से चमके पहाड़...औली, हर्षिल और यमुना घाटी का दिखा अद्भुत नजारा


Uttarakhand Weather: Badrinath, Malari, Auli and Chamoli-Ukhimath highway closed due to snowfall

बर्फ से ढकी औली

हिम क्रीड़ा स्थली औली शुक्रवार को पूरी तरह बर्फ से ढकी रही। यहां पहुंचे पर्यटक बर्फ से ढकी औली देखकर उत्साहित नजर आए। यहां पर एक फीट तक ताजी बर्फ जमी हुई है। पेड़ों से लेकर भवनों में बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। पर्यटकों ने स्कीइंग और ट्यूब राइडिंग का भी जमकर लुत्फ उठाया।

औली मार्ग पर हुई फिसलन

बर्फबारी के बाद पाला जमने से औली मार्ग पर फिसलन हो गई जिससे वाहनों की आवाजाही में खासी परेशानी हो रही। बीआरओ के मजदूरों ने सड़क पर नमक का छिड़काव कर बर्फ हटाने का काम शुरू किया। दोपहर बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed