{"_id":"5e0d82968ebc3e87e200fde8","slug":"uttarakhand-two-leopard-cub-died-due-to-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः अलग-अलग जगहों पर वाहन की चपेट में आने से गुलदार के दो शावकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः अलग-अलग जगहों पर वाहन की चपेट में आने से गुलदार के दो शावकों की मौत
Thu, 02 Jan 2020 12:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी और टनकपुर में वाहन की चपेट में आने गुलदार के दो शावकों की मौत हो गई है। गुरुवार की सुबह मसूरी कैम्पटी रोड जीरो प्वाइंट के पास गुलदार के बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने मृत शावक की सूचना वन विभाग को दी। बताया जा रहा है किसी वाहन की टक्कर लगने से शावक की मौत हुई है। वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है। बता दें कि पहले भी मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों से कई शावक मृत पाए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं चंपावत जिले में टनकपुर के गैंडाखाली पूर्णागिरि मार्ग पर बीती रात रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार के तीन माह के शावक की मौत हो गई है।
विज्ञापन