{"_id":"66a3cf02a2e51013ab0b2109","slug":"uttarakhand-rainfall-badrinath-highway-closed-for-fiver-hours-due-to-heavy-rain-and-debris-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rainfall: भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर कई जगह आया मलबा, पांच घंटे बंद रहा रास्ता, फंसे रहे 500 श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rainfall: भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर कई जगह आया मलबा, पांच घंटे बंद रहा रास्ता, फंसे रहे 500 श्रद्धालु
Fri, 26 Jul 2024 10:01 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ/पीपलकोटी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ/पीपलकोटी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:01 PM IST
सार
बदरीनाथ हाईवे चार जगह पर मलबा आने से बंद हो गया। सुबह एनएचआईडीसीएल की जेसीबी हाईवे को खोलने में जुट गई। सुबह आठ बजे कंचन गंगा के पास हाईवे को सुचारू किया गया।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। पातालगंगा, पागलनाला, भनेरपाणी और गुलाबकोटी में थोड़ी बारिश होने पर भी हाईवे बंद हो रहा है। शुक्रवार को भी जगह-जगह पर हाईवे बाधित होने से करीब पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर फंसे करीब 600 श्रद्धालुओं ने अपने वाहनों में बैठकर ही रास्ते के खुलने का इंतजार किया।
विज्ञापन
Chamoli: अतिवृष्टि का कहर...दो घरों की दीवारें तोड़कर गांव में घुसा नाले का पानी, मंजर देख डरे लोग, तस्वीरें
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात को शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह चार बजे थमी। इससे बदरीनाथ हाईवे चार जगह पर मलबा आने से बंद हो गया। सुबह एनएचआईडीसीएल की जेसीबी हाईवे को खोलने में जुट गई। सुबह आठ बजे कंचन गंगा के पास हाईवे को सुचारू किया गया। वहीं पागलनाला सहित अन्य जगह पर सुबह दस बजे तक मलबा हटाया जा सका। जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हुआ। इसके बाद जगह-जगह फंसे करीब 600 श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य को भेजा गया।
विज्ञापन