फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Rain Alert Malari Highway Deval Ghes Roads Closed Heavy Rain Traffic Disrupted Weather Update

Uttarakhand Weather: बारिश से मलारी हाईवे बंद, देवाल-खेता और घेस सड़कें बंद होने से फंसे 50 से अधिक वाहन

Tue, 21 Jul 2026 01:24 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Renu Saklani Updated Tue, 21 Jul 2026 01:24 PM IST
सार

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से कई प्रमुख सड़कें भूस्खलन और मलबा आने के कारण बंद हो गई हैं। चमोली जिले में मलारी हाईवे समेत कई संपर्क मार्गों पर यातायात प्रभावित होने से हजारों लोगों और दर्जनों वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Rain Alert Malari Highway Deval Ghes Roads Closed  Heavy Rain Traffic Disrupted Weather Update
मलारी हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सीमांत नीति घाटी को जोड़ने वाला मलारी हाईवे तमक और गाड़ी ब्रिज के पास बंद हो गया है। सड़क पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। बीआरओ की टीमें मौके पर पहुंचकर हाईवे को खोलने के काम में जुटी हैं।

विज्ञापन


वहीं देवाल में मूसलाधार बारिश के चलते देवाल-खेता-मानमती और कुनारबैंड-घेस-हिमनी मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। वहीं ल्वाणी के पास मलबा आने से देवाल-लोहाजंग-वाण स्टेट हाईवे मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक बंद रहा, जिसे बाद में यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar: पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफनाए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

देवाल-खेता सड़क सुयालकोट में बंद होने से करीब 10 हजार की आबादी का संपर्क प्रभावित हो गया है। लगातार भूस्खलन के कारण मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है और दोनों मार्गों पर 50 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। लोक निर्माण विभाग ने दोनों सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात की हैं, लेकिन लगातार पत्थर और मलबा गिरने से राहत कार्य प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed