फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News Vice President of India Jagdeep Dhankhar will visit Badrinath Dham on 27 October

Badrinath Dham: कल बदरीनाथ धाम जाएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, तीन घंटे जीरो जोन में तब्दील रहेगा मंदिर परिसर

Thu, 26 Oct 2023 07:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Oct 2023 07:39 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति के बदरीनाथ दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी व्यवस्थाएं कर दी हैं। उपराष्ट्रपति सुबह साढ़े 10 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News Vice President of India Jagdeep Dhankhar will visit Badrinath Dham on 27 October
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 27 अक्तूबर को बदरीनाथ धाम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बृहस्पतिवार को उच्च अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम और गौचर में सुरक्षा ड्यूटी में लगे कर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक अनंत शंकर ताकवाले और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बदरीनाथ धाम में सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया। जबकि गौचर में सेना नायक 31वीं वाहिनी पीएसी प्रीति प्रियदर्शिनी ने गौचर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में नियुक्त पुलिस बल व प्रशासन के उच्च अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि सुरक्षा, यातायात और पुलिस व्यवस्थाएं सभी दुरुस्त रहें। सभी अधिकारी और कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया। ब्रीफिंग के बाद पुलिस फोर्स के कर्मी अपनी-अपनी ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त हुए। 

विज्ञापन

VIDEO : पत्नी के साथ गंगोत्री धाम पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गंगा घाट पर बैठकर की आरती

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे जीरो जोन में तब्दील रहेगा बदरीनाथ मंदिर परिसर

उपराष्ट्रपति के बदरीनाथ दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी व्यवस्थाएं कर दी हैं। उपराष्ट्रपति सुबह साढ़े 10 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। भगवान के दर्शन और पूजा अर्चना के बाद पौने बारह बजे देहरादून के लिए निकलेंगे। उनके दौरे को लेकर बदरीनाथ मंदिर परिसर करीब तीन घंटे तक जीरो जोन में तब्दील रहेगा। धाम में अभिषेक पूजा के बाद सुबह आठ बजे आम यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। सुबह 11:30 के बाद ही यात्रियों को मंदिर में जाने की अनुमति रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से साकेत तिराहे से मंदिर परिसर तक पुलिस तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed