फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News Uttar pradesh youth Missing from four days from Rudranath trek

Uttarakhand: रुद्रनाथ ट्रैक पर गया यूपी का युवक चार दिन से लापता, तलाश में जुटी एसडीआरएफ, नहीं लग रहा सुराग

Thu, 19 Oct 2023 06:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Oct 2023 06:38 PM IST
सार

श्रेयश दोपहर में करीब 12 बजे अकेले ही रुद्रनाथ के लिए निकल गया जबकि सुखपाल वहीं रुक गया। जब श्रेयश 17 अक्तूबर को भी नहीं लौटा तो सुखपाल ने इसकी सूचना गोपेश्वर थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Uttar pradesh youth Missing from four days from Rudranath trek
रुद्रनाथ ट्रैक से लापता यूपी का युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ ट्रैक पर गया उत्तर प्रदेश का एक युवक चार दिन से लापता है। काफी खोज के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


बीते 16 अक्तूबर को श्रेयश (19) पुत्र भगवान दास, निवासी मोहल्ला खतेनी, लोहा मंडी, आगरा, उत्तर प्रदेश और सुखपाल सिंह निवासी गुमावाला, पिरान कलियर, हरिद्वार तृतीय केदार तुंगनाथ के दर्शन कर मंडल-गोपेश्वर मार्ग से लौट रहे थे। ग्वाड़ गांव के पास उन्हें रुद्रनाथ मंदिर का बोर्ड दिखा।
विज्ञापन


श्रेयश दोपहर में करीब 12 बजे अकेले ही रुद्रनाथ के लिए निकल गया जबकि सुखपाल वहीं रुक गया। जब श्रेयश 17 अक्तूबर को भी नहीं लौटा तो सुखपाल ने इसकी सूचना गोपेश्वर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की तो जानकारी मिली कि श्रेयश रास्ता भटकते हुए कैलुड़ी तोक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News: दुबई दौरे से दिल्ली लौटे मुख्यमंत्री धामी, कहा- अब तक 54 हजार करोड़ के एमओयू

वहां एक दुकानदार ने उसे सही रास्ते पर भेज दिया मगर वह फिर रास्ता भटक गया। 17 अक्तूबर को श्रेयश ने शाम छह बजे सुखपाल को मैसेज किया कि वह रास्ता भटक गया है। जब सुखपाल ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो फोन नहीं लगा।

बारिश और कोहरे की वजह से भटका रास्ता

रेस्क्यू टीम के साथ सुखपाल भी श्रेयश की खोज में जुटा है। चमोली पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह का कहना है कि जिस दिन श्रेयश रुद्रनाथ ट्रैक पर निकला उसी दिन दोपहर बाद बारिश व बर्फबारी हुई। आशंका है कि बारिश और कोहरा होने से वह गलत रास्ते पर निकल गया। कहा कि पुलिस टीमें युवक की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed