{"_id":"63fdcbda449c10c8b70687a4","slug":"uttarakhand-news-two-teenage-boys-drown-into-sharda-river-in-tanakpur-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: टनकपुर में शारदा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, खोज में जुटी टीम, नहीं लग रहा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: टनकपुर में शारदा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, खोज में जुटी टीम, नहीं लग रहा कोई सुराग
Tue, 28 Feb 2023 03:18 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 28 Feb 2023 03:18 PM IST
सार
डूबने वाला एक किशोर अपनी नानी के घर आया हुआ था। वहां उसकी दोस्ती दूसरे किशोर से हो गई थी। वे दोनों शारदा नदी में नहाने गए थे, जिस दौरान दोनों डूब गए।
विज्ञापन
शारदा नदी में डूबे दो किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के टनकपुर में मंगलवार दोपहर शारदा घाट में नहाते वक्त दो किशोर डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू की। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चों के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Roorkee: जमीनी रंजिश में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद, परिवारों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। डूबने वाले किशोरों के नाम अंकित(10) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित(8) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर(मूल निवासी भोलापुर पीलीभीत)है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अंकित अपनी नानी के घर टनकपुर आया हुआ था। अमित के माता-पिता टनकपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों दोपहर को नहाने शारदा नदी के तट पर चले गए, जिस दौरान दोनों डूब गए।