फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: Tourist Ban in Valley of Flowers after Trek Destroy

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क: बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ फूलों की घाटी का ट्रैक, पर्यटकों की आवाजाही पर रोक

Fri, 22 Oct 2021 06:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Oct 2021 06:54 PM IST
सार

बीते दिनों हुई बारिश से यह ट्रेक ग्लेशियर प्वाइंट के साथ ही कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इसे देखते हुए घाटी में पर्यटकों की आवाजाही रोक ली गई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Tourist Ban in Valley of Flowers after Trek Destroy
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

फूलों की घाटी को जोड़ने वाला ट्रेक कई जगहों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से पार्क में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। प्रतिवर्ष घाटी को आगामी 31 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिया जाता है, लेकिन बारिश से जगह-जगह ट्रेक ध्वस्त हो जाने से पार्क प्रशासन की ओर से घाटी में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, जमी दो फीट तक बर्फ, देखें मनमोहक तस्वीरें
विज्ञापन


फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि हेमकुंड साहिब के प्रमुख पड़ाव घांघरिया से फूलों की घाटी के लिए ट्रेक जाता है। बीते दिनों हुई बारिश से यह ट्रेक ग्लेशियर प्वाइंट के साथ ही कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इसे देखते हुए घाटी में पर्यटकों की आवाजाही रोक ली गई है। घाटी को 31 अक्तूबर को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंडारी ग्लेशियर की ट्रेकिंग के लिए पहली बार रवाना हुआ दल

देवाल ब्लाक से पिंडारी ग्लेशियर की ट्रेकिंग के लिए पहली बार 20 सदस्यीय दल रवाना हुआ है। ट्रेकिंग दल शुक्रवार को रैन गांव पहुंचा तो यहां के ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला पर्यटन विभाग की ओर से 20 सदस्यीय प्रशिक्षित ट्रेकिंग दल को देवाल-मानमती-पिंडारी ग्लेशियर की ट्रेकिंग के लिए भेजा गया है। 

पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी और नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पहली बार इस ट्रेक पर ट्रेकिंग दल पहुंचा है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही इस ट्रेक पर रोमांच का सफर भी तय होता है।

यदि प्रतिवर्ष इस ट्रेक पर पर्यटकों की आवाजाही होती है तो क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल जाएगा, होम स्टे योजना का ग्रामीणों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र की बदहाल सड़कों का सुधारीकरण होगा। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, चंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, नरेंद्र सिंह, कलम सिंह और रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed