फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand news: son killed mother after an argument

उत्तराखंड: किसी बात पर मां से हुई बहस, बेटे ने डंडे से पीटकर कर दी हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी

Sat, 29 Jan 2022 06:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Jan 2022 06:26 PM IST
सार

राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्व पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
uttarakhand news: son killed mother after an argument
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में देवाल ब्लॉक के मानमती गांव में एक बेटे ने अपनी मां की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। किसी बात पर मां के समझाने पर बेटे को गुस्सा आ गया और उसने अपनी मां को डंडे से पीटकर मार डाला। राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्व पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


कलम राम (27) पुत्र मेहरवान राम घेस गांव में मजदूरी करता है। 26 तारीख को वह घेस से अपने गांव पहुंचा। 27 जनवरी की शाम पांच बजे किसी बात पर कलम राम की अपनी मां चंपा देवी से बहस हो गई। मां ने उसे समझाया तो कलम राम को गुस्सा आ गया और वह मां को डंडे से मारने लगा। कलम राम ने इतना मारा कि चंपा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया गया कि घटना के समय कलम राम की तीन साल की बेटी व भाई की पत्नी उर्मिला देवी घर पर थी। मां की हत्या करने के बाद कलम राम घर से फरार हो गया था। शनिवार को राजस्व पुलिस ने कलम राम को लौसरी गांव के पास दबोचा। नायब तहसीलदार अर्जुन बिष्ट ने बताया कि कलम राम के भाई की पत्नी उर्मिला देवी की ओर से दी गई तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को शनिवार को लौसरी गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल व कोरोना जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed