{"_id":"609a5a36139cfd629b49a5bf","slug":"uttarakhand-news-recruitment-on-507-posts-in-hospitals-across-the-state-during-corona-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कोरोना काल में प्रदेशभर के अस्पतालों में 507 पदों पर नौकरी का मौका","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
उत्तराखंड: कोरोना काल में प्रदेशभर के अस्पतालों में 507 पदों पर नौकरी का मौका
Tue, 11 May 2021 03:59 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 11 May 2021 03:59 PM IST
सार
उपनल की ओर से जारी की गई विज्ञप्तियों के मुताबिक, चमोली में छह, टिहरी में 21, रुद्रप्रयाग में 16, हरिद्वार में 55, देहरादून में 70, पौड़ी गढ़वाल में 86, अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में सात, चंपावत में 17 और नैनीताल में 228 पदों पर भर्ती का मौका आया है।
विज्ञापन
नौकरी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
कोरोनाकाल में उत्तराखंड के अस्पतालों में 507 पदों पर भर्तियों का मौका आया है। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) ने इन भर्तियों की विज्ञप्ति जारी की है। इन सभी पदों के लिए आवेदन उपनल को ई-मेल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
उपनल की ओर से जारी की गई विज्ञप्ती के मुताबिक, चमोली में छह, टिहरी में 21, रुद्रप्रयाग में 16, हरिद्वार में 55, देहरादून में 70, पौड़ी गढ़वाल में 86, अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में सात, चंपावत में 17 और नैनीताल में 228 पदों पर भर्ती का मौका है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू: इस हफ्ते दिखेगा सरकार की सख्ती का असर, आज से प्रदेशभर में लगी पाबंदी
विज्ञापन
जिन पदों के लिए यह अस्थायी भर्ती निकली है, उनमें लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया, स्टाफ नर्स, फार्मेसिस्ट, लैब अटेंडेंट, आशुलिपिक, गनमैन, सफाईकर्मी, ड्राइवर कम मैकेनिक आदि के पद शामिल हैं।
कोरोना काल में लोगों की टूटती सांसों को थामने के लिए सरकार के स्तर से तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में डीआरडीओ के सहयोग से देहरादून और हल्द्वानी में 500-500 बेड के दो अस्पताल बनाने की कवायद तेज की है। राज्य सरकार के स्तर से डीआरडीओ के वैज्ञानिकों से वार्ता के बाद पांच-पांच सौ बेड के अस्पतालों के निर्माण के लिए संबंधित विभागों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन पदों पर भर्ती से इन सभी अस्पतालों में आसानी से स्टाफ उपलब्ध हो पाएगा। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। वह उपनल की वेबसाइट पर भर्ती की पूरी जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा उपनल की ई-मेल आईडी पर भी वह ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
वहीं, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वह ऐसी जगह उपलब्ध कराए, जहां प्रवेश और निकास की व्यवस्था अलग से हो। जल निगम को दोनों ही जगहों पर पानी की उपलब्धता तत्काल करने के निर्देश दिए गए।