{"_id":"611fefdb8ebc3e14f15e3891","slug":"uttarakhand-news-pnb-adopted-indian-idol-12-winner-pawandeep-rajan-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पीएनबी ने इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन के गांव को लिया गोद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पीएनबी ने इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन के गांव को लिया गोद
Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
सार
बैंक इस गांव का वित्तीय समावेशन, आसानी से ऋण देने के साथ कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत यहां के आधारभूत ढांचे को सुधारने में मददगार बनेगा।
विज्ञापन
पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन आइडल 12 के विजेता मशहूर गायक पवनदीप राजन के गांव चौकी को पंजाब नेशनल बैंक ने गोद ले लिया है। पवनदीप का परिवार लंबे समय से इसी गांव में रहता है। बैंक की कुमाऊं मंडल की प्रबंधक सरिता सिंह ने गांव पहुंचकर ये घोषणा की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... Indian Idol 12 Winner: पवनदीप के विनर चुने जाने के बाद उत्तराखंड में जश्न, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
विज्ञापन
सरिता सिंह ने कहा कि बैंक इस गांव का वित्तीय समावेशन, आसानी से ऋण देने के साथ कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत यहां के आधारभूत ढांचे को सुधारने में मददगार बनेगा। मंडलीय प्रबंधक ने पवनदीप के पिता लोकगायक सुरेश राजन और मां सरस्वती देवी से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... Indian Idol 12 Winner: पवनदीप ने डेढ़ साल की उम्र में थाली पर बजाई थी पहली ताल, पिता के संघर्ष ने ऐसे दिलाया मुकाम
उनसे क्षेत्र में सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में सहयोग मांगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा, पीएनबी के एजीएम मनोज पोद्दार, शाखा प्रबंधक सीकेएस ऐठानी, सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन बोहरा आदि थे।
पवनदीप ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की मुलाकात
इंडियन आइडल-2021 के विजेता पवनदीप राजन और उपविजेता अरुनिता कांजीलाल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। राज्यपाल ने दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि पवनदीप की इस शानदार उपलब्धि से उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही राजभवन में पवनदीप का समारोहपूर्वक सम्मान किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड और महाराष्ट्र के जाने माने लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। राजभवन में दोनों कलाकारों ने अपने मधुर स्वर में कुछ गीत गाकर भी राज्यपाल को सुनाए। इस मौके पर समाजसेवी चामू सिंह राणा, उद्योगपति जगदीश सामंत, राज बिष्ट, सुशील कुमार जोशी, कौथिग फाउंडेशन मुंबई और युवा उद्यमी मनोज भट्ट, सोनी टीवी समूह के अधिकारी मौजूद रहे।