फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand news PM Narendra Modi will worship at Jageshwar Dham first then will address the public meeting

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: पहले जागेश्वर धाम में पूजा करेंगे प्रधानमंत्री, फिर पिथौरागढ़ में होगी जनसभा

Tue, 10 Oct 2023 11:46 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Oct 2023 11:46 AM IST
सार

PM Modi Uttarakhand Visit: आईटीबीपी चौकी में जवानों से मुलाकात करेंगे। वह स्थानीय ग्रामीणों के उत्पाद को देखेंगे, उनसे चर्चा करेंगे। वहां आदि कैलाश के भी दर्शन करेंगे। उसी दिन उनकी पिथौरागढ़ में जनसभा होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand news PM Narendra Modi will worship at Jageshwar Dham first then will address the public meeting
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्तूबर को सबसे पहले जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। इसी दिन उनकी पिथौरागढ़ में एक भव्य जनसभा होगी। भाजपा ने पीएम के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि पीएम के प्रस्तावित दौरे के तहत वह जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना करने के बाद सीमांत क्षेत्र जोलिकांग जाएंगे। वहां आईटीबीपी चौकी में जवानों से मुलाकात करेंगे। वह स्थानीय ग्रामीणों के उत्पाद को देखेंगे, उनसे चर्चा करेंगे। वहां आदि कैलाश के भी दर्शन करेंगे। उसी दिन उनकी पिथौरागढ़ में जनसभा होगी।
विज्ञापन


समान नागरिक संहिता: सीएम धामी ने दिए संकेत, उत्तराखंड सरकार को एक महीने में मिल जाएगी ड्राफ्ट रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने के बाद प्रधानमंत्री चंपावत स्थित मायावती आश्रम जाएंगे। वह वहां रात्रि विश्राम करेंगे और 13 अक्तूबर को सुबह प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री के राज्य से लगाव और यहां के विकास के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को देखते हुए देवभूमि में उत्साह का माहौल है।

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। हमेशा उनका आना उत्सव की तरह होता है। जल्द ही उनका दौरा प्रस्तावित है। पीएम कार्यालय दौरा जैसे ही फाइनल कर देगा, हम तैयारियां भी तेज कर देंगे।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed