फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: Notice to seven people for encroachment in Badrinath Dham

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में अतिक्रमण करने पर सात लोगों को नोटिस, हटाने के लिए सात दिन का समय

Fri, 09 Jul 2021 06:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Jul 2021 06:13 PM IST
सार

बदरीनाथ नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि लोगों की ओर से यहां अतिक्रमण की कोशिश की जा रही है। मामले में सात लोगों को नोटिस भेजे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Notice to seven people for encroachment in Badrinath Dham
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत कार्यालय के समीप कुछ लोगों की ओर से अतिक्रमण किया जा रहा है। नगर पंचायत बदरीनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए सात लोगों को नोटिस भेजा है। कहा गया यदि सात दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद अतिक्रमण तुड़वा देगा।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम को केदारनाथ की तर्ज पर मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जा रहा है, जिससे राजस्व टीम की ओर से चिह्नित कई सरकारी व गैर सरकारी भवनों को ध्वस्त किया जाना है। राजस्व टीम ने जब नगर पंचायत कार्यालय के समीप का जायजा लिया तो यहां अतिक्रमण का पता चला।
विज्ञापन


बदरीनाथ नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय के समीप मई महीने में अतिक्रमण किया गया था, जिसे नगर पंचायत प्रशासन ने हटवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब फिर इन लोगों की ओर से यहां अतिक्रमण की कोशिश की जा रही है। मामले में सात लोगों को नोटिस भेजे हैं। इधर, एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी का कहना है कि यदि नोटिस के तहत निर्धारित तिथि तक लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन उसे तुड़वा देगा।

फिर किया जा रहा अतिक्रमण
देश के अंतिम गांव माणा के भीम पुल के आसपास भी प्रशासन की टीम ने गत वर्ष अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया था। अब फिर से यहां अतिक्रमण किया जा रहा है। वहीं बदरीनाथ धाम में माणा रोड के निचले हिस्से में कई लोगों की ओर से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।

ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर जड़े ताले
ग्राम प्रधान संगठन ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को प्रतिमाह ढाई हजार रुपये देने का आदेश वापस लेने के साथ ही 12 सूत्री मांगों को लेकर विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया और धरना दिया। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी और दशोली ब्लॉक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन भेजा। 

ग्राम प्रधानों ने कहा कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने 13वें वित्त में हो रही कटौती पर शीघ्र रोक लगाने, 73वें संविधान संशोधन के प्रावधानों को लागू कर 29 विभागों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने, ग्राम प्रधानों को 10000 रुपये मानदेय देने, मनरेगा के कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 200 दिन करने, ग्राम विकास विभाग व ग्राम पंचायत विभाग का एकीकरण करने सहित विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।


वहीं, पोखरी में ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में प्रधानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान महावीर रावत, विजय कुमार, प्रियंका देवी, जगदीश लाल, नवीन राणा, पूजा देवी आदि शामिल थे। वहीं, जोशीमठ में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह बुटोला, दिगंबर बिष्ट, आनंद सैलानी, देवेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मण रावत, विनोद पंवार, भुवनेश्वरी देवी और पम्मी फर्स्वाण आदि ने धरना-प्रदर्शन किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed