उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण के बीच एलटी भर्ती परीक्षा स्थगित, दोबारा जारी होगी परीक्षा की नई तिथि
- उत्तराखंड में एलटी भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब हालात सामान्य होने के बाद दोबारा परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एलटी भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। अब हालात सामान्य होने के बाद दोबारा परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी।
शुक्रवार को दिन में मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने आदेश जारी किया था कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की एलटी भर्ती और अन्य परीक्षाओं के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। वह केवल अपने प्रवेश पत्र दिखाकर उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा जो उम्मीदवार कंटेनमेंट जोन में हैं, उन्हें जिला प्रशासन की मदद से कोरोना जांच करानी होगी।
उत्तराखंड: चार जिलों में उच्च शिक्षण संस्थान 30 अप्रैल तक बंद, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने दिए निर्देश
प्रवेश पत्र के साथ ही आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी। हालांकि शाम को आयोग ने एलटी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है, उस हिसाब से परीक्षा कराना संभव नहीं है। लिहाजा, एलटी भर्ती परीक्षा फिलहाल स्थगित की जा रही है। हालात सामान्य होने के बाद दोबारा परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा 25 अप्रैल को होनी थी।
उत्तराखंड: सीएम ने दिए परीक्षाएं स्थगित करने और कॉलेजों में केवल ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश
इग्नू में प्रवेश के लिए 30 तक मौका
इग्नू ने जनवरी 2021 सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 15 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि डिग्री, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। साथ ही शुल्क का भुगतान भी किया जा सकता है। अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थी बीए, बीकॉम, बीएसी, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा में निशुल्क प्रवेश ले सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फिलहाल प्रस्ताव नहीं: पांडे
उत्तराखंड बोर्ड की चार मई से शुरू हो रही परीक्षाएं स्थगित नहीं होंगी। इसे स्थगित किए जाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। यह कहना है शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षाएं चार से 24 मई तक होनी है। विभाग की ओर से फिलहाल इसे स्थगित किए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात की जाएगी। उनसे बात किए जाने के बाद उसी के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी चार मई से प्रस्तावित थी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए इन परीक्षाओं को हाल ही में स्थगित कर दिया गया है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय की सभी सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय की 17 अप्रैल से होने वाली सभी सेमेस्टर परीक्षाओं को आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। वर्तमान में संचालित समस्त प्रायोगिक, मौखिक, डिजर्टेशन परीक्षाओं को भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
शुक्रवार को विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया। कुलपति प्रो. एनके जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल से समस्त कक्षाओं की आगामी सम सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी।
ऑनलाइन कक्षाओं के सुचारु रूप से संचालन किए जाने का दायित्व विवि के परिसरों के निदेशक, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों, संस्थानों के प्राचार्यों का होगा।
छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारे लिए अहम है, इसलिए कोविड महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के पश्चात परीक्षा की नई तिथियों के संबंध में फैसला लिया जाएगा।
- प्रो. एनके जोशी, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल।