फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News Loss of assets worth 79.42 crores due to disaster in Chamoli District

Uttarakhand Disaster: चमोली में आपदा से 79.42 करोड़ की परिसंपत्तियों का नुकसान, 23.706 हेक्टेयर कृषि भूमि नष्ट

Mon, 28 Aug 2023 08:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Aug 2023 08:00 PM IST
सार

जिलाधिकारी ने बंद सड़कों को शीघ्र सुचारु करने के निर्देश दिए। साथ ही आपदा में क्षतिग्रस्त विद्यालय भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत घर, आंगनबाड़ी केंद्रों का सर्वे करते हुए केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा।

विज्ञापन
Uttarakhand News Loss of assets worth 79.42 crores due to disaster in Chamoli District
चमोली में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चमोली जिले में आपदा से 79.42 करोड़ की परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। तहसील क्षेत्र की 23.706 हेक्टेयर कृषि भूमि नष्ट हुई है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत व पुनर्निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आपदा में कृषि एवं परिसंपत्तियों की क्षति का शीघ्र आंकलन करते हुए प्रभावितों को त्वरित राहत राशि वितरण करने के निर्देश दिए। परिसंपत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपदा में क्षतिग्रस्त विद्यालय भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत घर, आंगनबाड़ी केंद्रों का सर्वे करते हुए केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने बंद सड़कों को शीघ्र सुचारु करने के निर्देश दिए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि विभिन्न विभागों की अभी तक 79.42 करोड़ की परिसंपत्तियों को नुकसान हुआ है। आपदा न्यूनीकरण के तहत 8 प्रस्तावों को 52.30 लाख तथा क्षतिग्रस्त पांच पुलों के लिए 35.22 लाख धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन


Hemkund Sahib Yatra: 11 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ के तहत 27 योजनाओं के लिए 75 लाख तथा अन्य 22 योजनाओं के लिए 84.22 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए हैंं। आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत विभिन्न विभागों की ओर से 11.34 करोड़ के प्रस्ताव दिए गए हैं। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed