{"_id":"677ea9a925c0a4e7d704066c","slug":"uttarakhand-news-heli-services-for-bageshwar-nainital-and-mussoorie-may-start-this-month-2025-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Good News: बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी के लिए भी अब मिलेगी हेली सेवा...इसी महीने हो सकती है शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी के लिए भी अब मिलेगी हेली सेवा...इसी महीने हो सकती है शुरू
Wed, 08 Jan 2025 10:09 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:09 PM IST
सार
यूकाडा की ओर से बागेश्वर, मसूरी, नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए प्राइवेट हेली कंपनियों के साथ सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के तीन नए शहरों के लिए इसी माह के अंत तक हेली सेवा शुरू होगी। इनमें देहरादून से बागेश्वर, मसूरी व नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू होंगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद तीनों स्थानों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
यूकाडा की ओर से बागेश्वर, मसूरी, नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए प्राइवेट हेली कंपनियों के साथ सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही तीनों स्थानों के लिए किराया भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
Dehradun: लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास हाईवे पर पहुंचा हाथी, मची अफरा-तफरी, रुक गया ट्रैफिक, तस्वीरें
विज्ञापन
Trending Videos
इसके साथ ही बागेश्वर व नैनीताल में हेलिपैड तैयार किया जा रहा है। देहरादून से बागेश्वर के लिए पवन हंस और नैनीताल के लिए हेरिटेज एविएशन कंपनी का चयन किया गया है। तीन स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन व तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आपदा के समय हेलिकॉप्टर से बचाव व राहत कार्यों में भी मदद मिलेगी।